उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज मंगलवार को रंगो का त्योहार होली की शुभकामनाएं दी है। होली की शुभकामनाओं के साथ-साथ चेतावनी भी दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस चेतावनी देते हुए कहा कि बगैर इजाजत किसी को रंग न लगायें, नहीं तो पुलिस कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सुरक्षित होली खेलने का संदेश देते हुए फिल्मी गीत ‘बलम पिचकारी’ का जिक्र करते हुए कहा, ”बलम पिचकारी जो विदआउट कंसेंट मुझे मारी, तो 1090 (महिला हेल्पलाइन) पे कॉलिंग हो गयी.”
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से लोगों को होली का त्योहार सुरक्षित तरीके से मनाने को कहा है। त्योहार के नाम पर किसी को प्रताड़ित नहीं करने को कहा है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गयी है। अगर कोई किसी को प्रताड़ित कर रहा है तो वह पुलिस की डायल 112 सेवा पर फोन कर शिकायत कर सकता है। उत्तरप्रदेश पुलिस ने ट्वीट में कहा गया है कि होली को रंगबिरंगी बनाने के लिये रंग खेलने के दौरान रजामंदी लेना बहुत जरूरी है। पुलिस ने लोगों को होली पर हुड़दंग नहीं करने की हिदायत देते हुए सभी को होली की शुभकामना दी। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ट्विटर हैंडल काफी लोकप्रिय है और उसके करीब 28 लाख फालोवर हैं।

