दुनिया के सबसे आमिर लोगों की लिस्ट में शामिल और माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया बिल गेट्स ने महिंद्रा के इलेक्ट्रिक स्कूटर ट्रायो को चलाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ई-स्कूटर की जमकर तारीफ की। जिस पर आनंद महिंद्रा ने पर प्रतिक्रिया देते हुए बिल गेट्स को एक रेस के लिए इन्वाइट भी कर दिया।
बिल गेट्स ने महिंद्रा के ट्रायो स्कूटर को चलाते हुए अपने इंटाग्राम पर वीडियो को पोस्ट कर इसकी तारीफ करते हुए लिखा, नए अविष्कार के मामले में भारत का जूनून काफी शानदार है। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शे की सवारी की है, जो अपने साथ 4 लोगों को लेकर 131 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। आगे उन्होंने लिखा का महिंद्रा जैसी कंपनी को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कार्बन न्यूट्रिलिटी के लिए काम करते देखना काफी प्रेरणा देने वाला है। जब बिल गेट्स इस स्कूटर की सवारी कर रहे हैं, तब इसमें एक पुराना हिंदी सॉन्ग भी चल रहा है ‘बाबू समझो इशारे हैरान पुकारे’
सोशल मीडिया पर बिल गेट्स का तेजी से वायरल हो रहा लोगों को मजेदार बैकग्राउंड गाना इसका बेहद ही पसंत आ रहा है। आनंद महिंद्रा ने कमेंट करते हुए कहा एक रेस हो जाये। साथ ही ट्विटर पर बिल गेट्स की ई-रिक्शा चलाते हुए वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी’ आपको ट्रायो चलाते देख बहुत खुशी हुई। साथ ही महिंद्रा ने कहा कि अगली बार उनके भारत आने का उद्देश्य एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रेस होनी चाहिए। जिसमें आप, मैं और सचिन तेंदुकार हों।
महिंद्रा ट्रायो की खासियत
“Chalti ka Naam Bill Gates ki Gaadi” So glad you found the time to check out the Treo @BillGates Now on your next trip’s agenda should be a 3-wheeler EV drag race between you, @sachin_rt and me… pic.twitter.com/v0jNikYyQg
— anand mahindra (@anandmahindra) March 6, 2023
महिंद्रा ट्रायो एक 4 सीटर (ड्राइवर समेत) ई-रिक्शा है, जिसमें कंपनी 7.37kWh लिथियम आयन का बैटरी पैक देती है। वहीं इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 5.4kW की हाईएस्ट पावर के साथ 30NM का टॉर्क देने में सक्षम है। इस बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में 3-4 घंटे का समय लगता है। इस ई-रिक्शे की सर्टिफाइड रेंज 170 किलोमीटर है और ये 45 किमी/घंटा की टॉप-स्पीड पर चलने में सक्षम है।

