महाठग सुकेश ने जेल से जैकलीन के लिए खत लिखकर होली की बधाई दी लेटर में सुकेश ने लिखा- मैं सबसे शानदार, अमेजिंग और ब्यूटीफुल इंसान जैकलीन को होली की शुभकामनाएं देता हूं। रंगों के इस त्योहार पर मैं वादा करता हूं कि जो रंग फीके पड़ गए हैं या गायब हो गए हैं, वे 100 गुना होकर तुम्हारे पास वापस आएंगे।
इसके बाद जैकलीन के लिए लिखा- बेबी गर्ल तुम जानती हो कि मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जाउंगा। मैं तुम्हें प्यार करता हूं बेबी, मुस्कुराती रहो। तुम अच्छी तरह जानती हो कि तुम मेरे लिए क्या और कितना मायने रखती हो। लव यू माई प्रिंसेज। मेरी बी, मेरी बोम्मा, मेरी प्यार, मेरी जैकी- मैं तुम्हें बहुत मिस करता हूं।

सुकेश ने परिवार, समर्थकों, दोस्तों, हेटर्स, दुश्मनों और अपनी लीगल टीम को होली की शुभकामनाएं दीं। ये लेटर सुकेश ने अपने एडवोकेट के माध्यम से भेजा है। जिसमें उसने मंडोली जेल का एड्रेस लिखा है। सुकेश ने इससे पहले वैलेंटाइन डे पर भी जैकलीन को विश किया था। और नोरा फतेही को गोल्ड डिगर कहा। सुकेश बोला मैं नोरा के बारे में बात नहीं करना चाहता। वो अभी 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद है।
महाठग ने सुकेश ने नोरा के लिए कहा था कि वो जैकलीन से हमेशा से जलती हैं। सुकेश ने नरा पर आरोप लगाते हुए कह था कि नोरा हेर्मिस बैग (Hermes Bags) और आभूषण की कई तस्वीरें भेजती थी, जिसे वह खरीदना चाहती थी। मैने उसके बार-बार कहने पर उसी कंपनी का बैग दिलाया, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है। वह आज भी वो बैग इस्तेमाल कर रही है। उसने दावा किया कि उसे उस बैग का बिल देने के लिए कहें, जिसे वह नहीं दे पाएगी। वह इतना महंगा बैग नहीं खरीद सकती।
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि जैकलीन का 200 करोड़ के मनी लॉड्रिंग केस से कोई संबंध नहीं है। उसने कहा, ‘जैकलीन का इस केस से कोई संबंध नहीं है, उन्हें चिंता करने की भी कोई जरूरत नहीं है। मैं हमेशा उन्हें प्रोटेक्ट करूंगा।’ खास बात ये है कि सुकेश जब कोर्ट पहुंचा तो उसके कपड़े और ठाठ बाट देखकर हर कोई हैरान रह गया। रिपोर्ट्स की मानें उसने पेशी के वक्त 70 हजार के जूते और लाखों रुपए के कपड़े पहने थे।
बता दें सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल हुई है हालांकि 15 नवंबर 2022 को जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई थी। जैकलीन ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने ‘मेरी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और मेरे जीवन को नरक बना दिया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘सुकेश ने मुझे गुमराह किया, मेरे करियर और मेरी आजीविका को बर्बाद कर दिया।

