बॉलीवुड में इन दिनों नए नवेले शादी शुदा जोड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी हुईं हैं। शायद आप लोगों ने अब तक अंदाजा लगा लिया होगा कि हम किसकी बात कर रहें हैं। और अगर आपको अंदाजा नहीं लग पाया तो आपको बताते हैं हम किसकी बात कर रहें हैं। हाल ही में 7 फरवरी को शेरशाह की डिंपल यादव और विक्रम बत्रा यानि रांझा Siddhartha Malhotra राजस्थान के जैसलमेर में Kiara Advani(Sid Kiara) के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
आज दोनों की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है और दोनों प्यार के रंग में एक दूसरे के लिए डूबे हुए हैं। अपनी शादी की कई फोटो सोशल मीडिया पर कपल शेयर कर रहा है और फैंस उन फोटो पर कमेंट कर जमकर प्यार लुटा रहें हैं। अब कियारा ने अपनी पहली होली पर अपनी हल्दी सेरेमनी के कुछ अनसीन फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। फोटो शेयर करते हुए Mrs. Malhotra ने लिखा- Happy Holi from me and my love to you and yours और दिल के इमोजी बनाए हैं।
तस्वीरों में कियारा नारंगी शरारा पहने हुए काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को फ्लावर ज्वैलरी के साथ कंपलीट किया है। वहीं तस्वीरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी लेडी लव को ट्विनिंग करते हुए नारंगी कलर के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक दूसरे की आंखो में खोए नजर आए, और दोनों एक दूसरे को हल्दी लगाते हुए क्यूट भी इन तस्वीरों में दिखाए दे रहें हैं।
अपनी शादी के सारे फंक्शन के बाद अब न्यूली मैरिड कपल कियारा और सिद्धार्थ अपने-अपने काम यानि प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पर लौट आए हैं। सिद्धार्थ जल्द ही एक्शन एंटरटेनर ‘योद्धा’ में दिशा पटानी के साथ नजर आएंगे, उनके पास शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ रोहित शेट्टी की वेब सीरीज़ ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ भी है। वहीं कियारा आडवाणी RC15 में राम चरण के साथ नजर आएंगी। करण जौहर की एक फिल्म में भी कियारा और सिद्धार्थ के बड़े पर्दे पर फिर से आने के बारे में चर्चा है, हालांकि इसकी कंफर्मेशन नहीं हुई है।

