जहां एक तरफ होली को लेकर देशभर में उत्साह, उमंग छाया हुआ है तो दूसरी तरफ कुछ नेताओं के जीवन में होली के रंग में भंग पड़ता हुआ जा रहा है भी हाल ही में आप पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले कांड में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और अब सिसोदिया को जेल में होली मनानी पड़ेगी। तो दूसरी तरफ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लाली प्रसाद यादव के ऊपर CBI की बिजली गिरी।
दरअसल लालू प्रसाद यादव पर साल 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान तोहफे में जमीन लेना या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में नौकरी देने का आरोप है। इसी मामले को लेकर लालू यादव से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची है। एक दिन पहले सोमवार को सीबीआई (CBI) ने उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पटना में पूछताछ की थी, करीब 4 घंटे तक सवाल-जवाब हुए थे। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को पेश होने के लिए समन भी जारी किया हुआ है।
वहीं सीबाई ने कहा उन्होनें राबड़ी देवी के घर कोई तालाशी और छापेमारी नहीं की, बस हमारी टीम की तरफ से उन्हें नोटिस जारी किया गया था और कहा गया था कि सोमवार को वो अपने घर उपलब्ध रहने की बात कही थी और जांच टीम उनके घर पूछताछ के लिए गई थी।
सीबीआई मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। विशेष अदालत ने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए सम्मन जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने कथित घोटाले की जांच खुली रखी है और मामले में आगे की जांच के तहत लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है, उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम इस संबंध में लालू यादव के परिवार से कुछ और दस्तावेज भी मांग सकती है।

