दिल्ली की शराब नीति में मामले को लेकर 11 बजे आज ED पूछताछ करेगी। बता दें कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई को 10 मार्च तक के लिए चाल दिया था और सिसोदिया को और दो दिन की सीबीआई रिमांड में रखा गया, दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सिसोदिया को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। आज ED तिहाड़ जेल में ही उनसे पूछताछ करेगी।
तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया को जेल नंबर-1 के वार्ड नंबर-9 में रखा गया है। सूत्रों के अनुमान से ये खबर सामने आई है कि सिसोदिया को बुजुर्गों की शेल जेल में रखा गया है। जेल के अंदर 24 घंटे उनपर निगरानी रखी जाएगी, फिलहाल ये भी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है अभी उनके साथ शेल में कोई कैदी नहीं रखा गया है लेकिन आने वाले दिनों में उनके साथ एक कैदी रखा जाएगा।
सिसोदिया को जेल में रखने से पहले उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई। मनीष सिसोदिया को जेल कर्मचारियों ने एक किट दी है, इस किट में दैनिक सामान उनको दिया गया है जैसे टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन और कुछ बर्तन। शाम साढ़े 6बजे से 7 बजे तक जेल में कैदियों के भोजन का टाइम होता है। मनीष सिसोदिया को भी इसी समय सोमवार को भोजन दिया गया। भोजन में दाल, रोटी, चावल, आलू-मटर की सब्जी थी। सिसोदिया को जेल में 2 कंबल और एक बेडशीट दी गई है और भगवदगीता की किता भी दी गई है।
कोर्ट ने सिसोदिया को जेल में भगवद गीता, चश्मा, दवा आदि ले जाने की अनुमति दी और तिहाड़ जेल के अधिकारियों को विपश्यना (ध्यान) की अनुमति देने के उनके अनुरोध पर विचार करने का निर्देश दिया। कोर्ट अब सिसोदिया की जमानत अर्जी पर 10 मार्च को सुनवाई करेगी। आप प्रवक्ता ने साथ ही कहा, ‘अगर उन्हें जमानत मिलती है तो उनकी न्यायिक हिरासत समाप्त हो जाएगी।

