त्रिपुरा में कौन होगा मुख्यमंत्री इस बात से अब पर्दा उठ गया है। कई दिनों से कई लोगों के नाम सामने आने के बाद आज भाजपा के विधायक दल की बैठक में एक बार फिर माणिक साहा को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है। साहा के नाम का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने रखा। बता दें कि भौमिक का भी नाम मुख्यमंत्री के रेस में आगे चल रहा था।
इससे पहले रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई थी। इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व साहा के पक्ष में थे। हालाँकि प्रतिमा भौमिक के नाम पर भी चर्चा हुई लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इनके नाम पर सहमत नहीं हुई।
बता दें कि माणिक साहा राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। इस चुनाव में भाजपा ने अकेले स्पष्ट बहुत हासिल किया है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सेटों पर जीत दर्ज की है। जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
शपथ ग्रहण में शामिल होंगे दिग्गज
बता दें की त्रिपुरा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी साहा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते है। प्रधानमंत्री मोदी के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार शाम अगरतला पहुंचेंगे।

