उमेश पाल हत्या कांड में अतीक अहमद के परिवार ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता पर बड़ा आरोप लगा कर सनसनी फ़ैला दी है अतीक अहमद की बहन आएशा नूरी ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया कि मंत्री नंदी ने अतीक अहमद से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे और वापस नही कर रहे थे।
इस बीच अतीक की पत्नी शाईस्ता परवीन बसपा में शामिल होकर मेयर के लिए चुनाव प्रचार करने लगी जिससे नंदी और अभिलाषा इस बात से खुन्नस रखने लगे। इस वजह से ये पूरी साजिश करके अतीक अहमद और उनके परिवार को साजिश के तहत फसा दिया। अतीक की बहन ने STF पर भी आरोप लगाया कि वो दोनों भाइयों का इनकाउंटर करने की धमकी हम लोगो को दे रहे है और पूछ ताछ के नाम पर टार्चर करते हैं अतीक की बहन ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी योगी आदित्य नाथ को उकसा कर मिट्टी में मिलाने का बयान दिलवा दिया जिससे पुलिस अफसरो को बल मिल गया।
अतीक की पत्नी शाइस्ता ने सीएम योगी को भी चिट्टी लिखते हुए कहा था उनके परिवार का उमेश पाल हत्या में कोई हाथ नहीं हैं। इस पर सीबीआई को जांच करनी चाहिए। शाइस्ता ने प्रयागराज में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने धूमनगंज थाने की पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके बेटों को पुलिस शुक्रवार की रात घर से उठाकर ले गई है और अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
इस पत्र में उन्होंने ये भी कहा है कि थाने की पुलिस के द्वारा कोई जानकारी प्रदान नहीं की जा रही है। इसलिए अदालत से प्रार्थना है कि थाना धूमनगंज से रिपोर्ट मंगा ली जाए और तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए। वहीं वकीलों ने उमेश पाल मर्डर केस के विरोध में हड़ताल कर दी है। उमेश पाल ने वकालत भी की थी। ऐसे में सुनवाई की उम्मीद कम ही है।

