आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की कार्यवाही को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व केंद्रीय रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई द्वारा कार्यवाही करना गलत है। पिवाक्ष के लोगों पर छापा मारना गलत है।
विपक्ष पर छापा मारने का ट्रेंड
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर विपक्षी सरकारों द्वारा काम न करने देने का गंभीर आरोप लगाया है। केरजरीवाल ने कहा कि मैंने कल कहा था कि यह ट्रेंड बन रहा है कि जिन राज्यों में विपक्ष है वहां उन्हें काम नहीं करने दिया जाएगा। विपक्ष को ED,CBI या राज्यपाल के जरिए परेशान किया जाता है।”
गौरतलब है कि दिल्ली की आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई ने आप नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद केजरीवाल कर्नाटक में एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था पीएम मोदी आम आदमी पार्टी से डर गयी है और डरना भी जरुरी है।
जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप
बता दें कि सीबीआई ने आज सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के आरोप में राबड़ी देवी से पूछताछ के लिए पहुंची है। सीबीआई की चार्जशीट पर दिल्ली की एक अदालत ने सभी आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
सीबीआई का आरोप है कि साल 2004-2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए लालू परिवार को रेलवे में ग्रुप-डी में नौकरी के बदले लोगों द्वारा तोहफे में या कम दाम में जमीन दी गई। इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी उनकी बेटी मीसा भारती समेत 10 से ज्यादा आरोपी हैं।

