जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में ‘फाइन्ड योर फिट’ ने वेलनेस फेस्टिवल ‘ब्लूम’ का आयोजन किया। वेलनेस के 4 पिलर्स – शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पर आधारित फेस्टिवल ब्लूम में योगा और मेडिटेशन, स्ट्रेंथ बूटकैंप, डांस फिटनेस, होलिस्टिक वर्कआउट और नाईट साइक्लिंग सहित कई तरह की गतिविधियां आयोजित की गईं। फेस्टिवल का आयोजन वेलनेस के लिए होलिस्टिक अप्रोच को बढ़ावा देने, समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को एक दूसरे को प्रोत्साहित करने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उदेश्य से किया गया था। साइक्लोथॉन का आयोजन क्वांटम फिटनेस के साथ साझेदारी में किया गया था। ‘फाइन्ड योर फिट’ ब्लूम फेस्टिवल में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह फेस्टिवल 4 जून को बैंगलोर में, उसके बाद सितंबर में दिल्ली में भी आयोजित किया जाएगा।
‘फाइन्ड योर फिट’ की फाउंडर, अंकुर लोहानी ने कहा कि “हम समझते हैं कि ‘वर्कआउट बड्डी’ ढूंढना चुनौतीपूर्ण हो सकता है और इसीलिए हमने ‘फाइन्ड योर फिट’ बनाया है। हमारे प्लेटफॉर्म को ऐसे लोगों के लिए के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो अपनी फिटनेस रुचियों को साझा करने वाले अन्य लोगों के साथ आसानी से जुड़ सकते हैं और एक दूसरे को अपने फिटनेस लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित कर सकेंगे। लोहानी ने आगे कहा कि हम मानते हैं कि फिटनेस तब और मजेदार हो जाती है, जब आपके पास इसे साझा करने के लिए कोई दोस्त हो। हमारे कार्यक्रम लोगों के लिए नए दोस्तों से मिलने, नई गतिविधियों को आजमाने और अपनी फिटनेस जर्नी के लिए प्रेरित रहने का एक शानदार तरीका है।”
महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए इस फेस्टिवल के दौरान महिला उद्यमियों द्वारा लगभग 30 स्टॉल्स भी लगाए गए। इन स्टाल्स को ‘द मार्केट प्लेस’ के तहत लगाया गया था, जो छोटे और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए पिछले चार वर्षों से प्रत्येक रविवार को क्लार्क्स आमेर में आयोजित किया जा रहा है। इनमें हैंडमेड और ओर्गेनिक प्रोडक्ट्स जैसे कि ‘हैंडमेड गुडीज’, स्किन केयर प्रोडक्ट्स, हैंडमेड ज्वैलरी, राखी आदि स्टॉल्स लगाए गए थे। इसमें जयपुर से ही नहीं बल्कि अन्य शहरों से भी महिला उद्यमी शामिल हुईं थी।

