मनीष सिसोदिया को दी दिन के लिए और सीबीआई रिमांड में रख दिया गया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 10 मार्च तक के लिए सुनवाई को टाल दिया अब मनीष सिसोदिया दिल्ली का बजट जो पेश करते थे वो अब कैलाश गहलोत पेश करेंगे।
दिल्ली सरकार ने 17 मार्च से बजट के लिए सत्र बुलाया है। हालांकि हिरासत से पहले मनीष सिसोदिया ने बजट को लेकर पहले सी ही सीबीआई से वक्त मांगा था और सीबाआई ने उनकी इस विनती को स्वीकर भी किया था उसके बाद सिसोदिया 26 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश हुए थे। 8 घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया था।
गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा भ दे दिया था, इस झटके के बाद आप पार्टी की कैबिनेट में फेरबदल किया गया और कैलाश गहलोत को सिसोदिया के वित्त, प्लानिंग, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट, पॉवर, गृह, यूडी, सिंचाई एंड फ्लड कंट्रोल, जल मंत्रालय का पद सौंप दिया गया।
बता दें कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों पर चर्चा की थी। बजट को लेकर संपन्न बैठक के बाद कैलाश गहलोत ने कहा था कि सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम प्रगतिशील बजट पेश करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। कैलाश गहलोत ने बताया है कि आगामी बजट दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। पिछले 8 सालों में दिल्ली सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अच्छे कार्यों को हम और आगे बढ़ाएंगे, उन्होंने कहा कि यह बजट आम लोगों का होगा।

