बिग बॉस सीजन 13 से पहचान बनाते हुए शहनाज आज देश और दुनिया भर में पॉपुलर हो चुकी हैं। फैंस के दिलों में शाहनाज अपने क्यूट, चुलबुले और हॉट अंदाज से जगह बना चुकी है। सोशल मीडिया पर गिल की काफी फैन फॉलोयिंग है।
सिड के जाने के बाद से शहनाज खुद के दम पर स्टैंड कर अपने आप को सफलता की उंचाइयों पर पहुंचाने में जुटी हुईं है लेकिन हमेशा उनके दिल में आज भी सिड जिंदा है। एक ऑवार्ड फंक्शन में भी उन्होनें ट्रॉफी जीतकर क्रेडिट The one and only Siddhartha Shukla को देते हुए स्टेज पर कहा था, तू मेरा है और मेरा ही रेहगा, Siddhartha Shukla this is for you,(Sidnaaz) एक बार उनके कार के शीशे से दिखाई दिया था कि उन्होनें अपने फोन के wallpaper में सिड की ही तस्वीर लगाई हुई थी।
अभी हाल ही में शहनाज ने फेमस शो Desi Vibes with Shehnaaz Gill में Bhuvan Bam के साथ अपनी शादी को लेकर बात की थी और कहा था कि उनका शादी पर से भरोसा उठ गया है वो शादी नहीं करेंगी। अब शहनाज के शो(The Desi Vibes with Shehnaaz) में कॉमेडी का तड़का लगाने पहुंचे कपिल शर्मा,(Comedy King Kapil Sharma) कपिल की फिल्म ज्विगाटो (Zwigato) जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को नंदिता दास (Nandita Das) ने डायरेक्ट किया है। इसी बीच एक्टर जोर शोर से फिल्म के प्रमोशन में लग गए हैं। इसी कड़ी में वो शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के टॉक शो देसी वाइब्स (Desi Vibes) में पहुंचे।
शहनाज ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम प्लैटफॉर्म पर शेयर की जिसे देख फैंस काफी क्रेजी हो गए और दोनों को एक साथ कॉमेडी करता देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लुक की बात करें तो शहनाज गिल साड़ी पहनी हुई नजर आईं। वहीं कपिल शर्मा को व्हाइट स्वेटर के साथ नेवी ब्लू ट्राउजर पहने देखा गया। शहनाज के इस पोस्ट पर कपिल शर्मा ने कमेंट कर लिखा, ‘अपने खूबसूरत शो में मुझे शामिल करने के लिए धन्यवाद, शहनाज आप बहुत प्यारी लड़की हैं, हमेशा ढेर सारा प्यार।’ कई और सेलेब्स ने शहनाज के इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो की बात करें तो ये फिल्म 17 मार्च 2023 को रिलीज होने वाली है।

