हाल ही में पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव संपन्न हुई है जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 08 मार्च को त्रिपुरा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के सभी मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बता दें कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि “प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. एसपीजी की एक टीम भी आज आ रही है। प्रधानमंत्री आठ मार्च को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं।”
बहरहाल, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बीते शुक्रवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया था। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने जानकारी दिया कि 8 मार्च को नई सरकार शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह विवेकानंद मैदान में होगा।इसके अलावा साहा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 60 में से 32 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि इसके सहयोगी दल आईपीएफटी ने एक सीट जितने में कामयाब हुयी है। भाजपा लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा प्रदर्शन करते हुए 13 सीटों पर जीत दर्ज की। वही लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीटें जीतने में सफलता पायी।

