बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है आपके जहन में उनकी शानदार एकटिंग दिमाग में जरूर आ जाती होगी लेकिन इन दिनों उनकी जिंदगी एक पहेली की तरह हो गई है। सरल शब्दों में कहें तो इस समय उनका स्टारडम बुरे समय से गुजर रहा है। सारे फसाद की जड़ हैं उनकी धर्मपत्नी है, उनकी पत्नी के साथ उनके संबंधों को लेकर मीडिया में काफी कुछ सामने आया है। अब तो ऐसा नाटक तैयार हो गया जिससे तो ऐसा लगता है उनकी पत्नी ही उनकी दुश्मन के रूप में काम कर रही।
अब एक बार फिर से उनकी पत्नी ने बड़े ही शातिराना अंदाज में अपने पति को बदनाम करने की कोशिश की है। हालांकि कौन सच्चा और झूठा ये तो अभी साफ तौर पर सामने नहीं आ पा रहा है।
इसी कड़ी में आज उनकी पत्नी ने एक वीडियो शेयर किया जिसको देखकर दोनों लोगों के फैंस तरह तरह की बातें कर रहें है, खबर तो ये भी कि उनकी पत्नी आलिया अपने पति से लगभग 80 करोड़ रूपये की मांग की है अगर ये बात सच है तो फिर आलिया के आंसुओं की कोई कीमत नहीं है। अब ये भी जानलीजिए कि आज ऐसा क्या हुआ जिससे दोनों लोग फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हर कोई एक्टर को बुरा-भला सुना रहा है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडिया शेयर किया है जिसमें वह अपने बच्चों के साथ आधी रात को सड़क पर नजर आ रही हैं। आलिया ने दावा किया है कि खुद नवाजुद्दीन ने उन्हें इस हाल पर रहने के लिए मजबूर किया है। उनके बच्चें भूखे हैं, उनके सिर पर छत तक छीन ली गई है। आलिया ने आरोप लगाए हैं कि नवाजुद्दीन ने उन्हें और उनके बच्चों को घर से बाहर निकाल फेंका है। आलिया की यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग के धुएं की तरह फैल रही है ।
इसके बाद आलिया ने अब बंगले के बाहर से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी शोरा बेकाबू होकर रोती नजर आ रही है क्योंकि उन्हें अंदर जाने की परमिशन नहीं दी गई। सवाल तो ये भी उठता है जब अलिया को अपने पति से इतनी दिक्कत है तो फिर वो उनसे दूर होने का फैसला क्यों नहीं ले रही इससे कहीं न कहीं आलिया पर भी सवाल उठते कहीं न कहीं तो किसी प्रकार का लालच है वरना तो वो ऐसी पति को कानूनी रूप से अलग हो सकती हैं।

