दिल्ली आबकारी मामले को लेकर मनीष सिसोदिया की शनिवार को पांच दिन की रिमांड खत्म हो रही है। ऐसे में आज उन्हें सीबीआई राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ अपने पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।
वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह लगातार पीएम मदी पर निशाना साधने में जुटे हुए हैं। सांसद संजय सिंह एक बार फिर गौतम अडानी पर हमला बोला है। उन्होंने ताजा बयान में कहा है कि शुक्रवार को अडानी जी घोटाले का पहला एपिसोड था। आज जो जानकारी दे रहा हूं उसे सुनकर आपके होश ऊड़ जाएंगे। अडानी ने सिर्फ एक लाख करोड़ की कोयला चोरी ही नहीं हुई बल्कि गुजरात की जनता को भी धोखा दिया गया।
मामले को लेकर कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की अर्जी 10 मार्च तक टाल दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद सिसोदिया सीबीआई की रिमांड में रहेंगे। कोर्ट में सीबीआई ने आज भी तीन दिनों की रिमांड रखी तो सिसोदिया ने इसका विरोध किया। सीबीआई की रिमांड वाली मांग पर कोर्ट के विशेष जज एमके नागपाल ने सीबीआई अधिकारियों से सख्त लहजे में पूछा कि आपको और कितना समय चाहिए, क्या आपको लगता है कि रिमांड का आदेश गलत है। अगर ऐसा है तो आप उसे हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। वहीं बचाव पक्ष का कहना है कि मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबियत सही नहीं है। पिछले 20 साल से उनका स्वास्थ्य सही नहीं है।

