बस्ती से निकलकर अपनी पहचान बनाने के लिए MC Stan बिग-बॉस 16 में पहुंचे हालांकि शो की शुरूआत में वो कुछ खास खेल में रूचि नहीं दिखा पा रहे थे, उन्हें कुछ भी नहीं समझ आ रहा था कई बार तो उन्होनें बिग-बॉस से घर जाने की बात भी कही लेकिन वो कहते हैं ना किस्मत कब चमक जाए कुछ नहीं पता, MC Stan की किस्मत का तारा ऐसा चमका जैसे जादू की छड़ी घूम गई हो उन्होनें शो को जीतकर बिग-बॉस के शो का टाइटल अपने नाम कर लिया।
बता दें हर किसी की लाइफ में उतार चढ़ाव आते हैं MC Stan जबसे शो को जीतकर बाहर निकले हैं तब से लगातार इंटरव्यू दे रहें हैं उन्होनें एक इंटरव्यू में ऐसी बात शेयर की जिसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। एक इंटरव्यू में MC Stan ने कहा कि उन्होनें अपनी आंखो के सामने अपने दोस्त का जन्मदिन के दिन ही मर्डर होते हुए देखा था जिसके बाद वो काफी समय तक डिस्टर्ब रहे थे।
MC Stan ने जीत हासिल कर के ये साबित किया है कि भले ही जिंदगी कितने भी इमतेहान ले लेकिन अगर आपके हौसले बुलंद हैं तो आप फर्श से उठकर अर्श तक पहुंचा सकता है। MC Stan ने बस्ती से ही रैप शुरू कर दी थी और रैंपिंग ने उनको एक अलग पहचान दी और टीवी के बड़े रिएलटी शो में उन्होनें एंट्री की और जीत की ट्रॉफी भी अपने नाम कर घर पर पहुंचा दी है।
Mc Stan ने पहली बार अपना पहला साल 2018 में रैप सोंग्स ‘वाटा’ रिलीज़ किया जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा प्रसिद्धि मिली। इस विडियो को अब तक YouTube पर 21 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। स्टेन का नाम तब सुर्खियों में ज्यादा आया जब उन्होने एमीवे बंटाई के खिलाफ एक रैप गाना ‘खुआज मत’ गाया, इस विडियो पर तब तक 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज है। छोटी उम्र और कम समय में देश के सिंगर और रैपर्स में अपनी जगह बनाई और आज एमसी स्टेन देश का जाना माना चेहरा बन चूका है।
बात करें उनके स्टाइल और स्वैग लुक की तो जब स्टेन ने बिग-बॉस में एंट्री ली थी तो उन्होनें अपने गले में जो HINDI शब्द का नेकपीस पहना हुआ तो उसकी कीमत 60 से 70 लाख रूपये बताई थी और जूतों की कीमत 80 हजार बताई थी। प्राइज के रूप में स्टेन को 31 लाख 80 हजार रुपये और एक कार के साथ बिग बॉस कि ट्रॉफी मिली।

