Chat GPT पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में बना हुआ हैं। दुनियाभर में लोग इसे इस्तेमाल कर रहें हैं और क्रेजी हो रहें है। खासकर इसके जवाब से लोग काफी प्रभावित हो रहें हैं। इस AI चैटबॉट ने दुनियाभर के कई बड़े-बड़े एग्जाम्स क्लियर कर लिए हैं और लगातार सीखता जा रहा है।
जहां दुनियाभर में Chat GPT पास हो रहा तो भारत में इसको सफलता मिलती नहीं दिख रही है। इस AI चैटबॉट को UPSC के इंडियन सिविल सर्विसेज एग्जाम में इस्तेमाल किया गया लेकिन हाथ लगी असफलता। US में तो Chatbaut ने मेडिकल एग्जाम में भी ज्यादातर स्टूडेंट्स से बेहतर स्कोर किया है।
साथ ही ChatGPT ने Google कोडिंग इंटरव्यू लेवल 3 को भी क्लियर कर लिया। ChatGPT की बढ़ती पॉपुलैरिटी और स्टूडेंट्स के यूज को देखते हुए इसे न्यूयॉर्क के स्कूलों में ब्लॉक कर दिया गया। दरअसल, बच्चे इसकी मदद से अपने होमवर्क कर रहे थे। दुनियाभर की परीक्षाओं में अपना झंडा बुलंद कर चुका, लेकिन भारत में ये फेल हो गया।
भारत में Chat GPT का इस्तेमाल सबसे मुश्किल एग्जाम UPSC के लिए किया जिसमें 100 सवालों में से ChatGPT सिर्फ 54 के जवाब ही दे पाया है। एग्जाम में ChatGPT जियोग्राफी और इकोनॉमिक्स से जुड़े कई सवालों के जवाब गलत भी दिए। केवल जियोग्राफी और इकोनॉमिक्स ही नहीं Chat GPT ने इतिहास के सवालों के भी गलत उत्तर दिए और नेचर से जुड़े सवालों का जवाब भ्रामक तरीके से दिया।

