आज का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है, वहीं धनु राशि वालों को इन संकेतों को नजरअंदाज करने से बचना है तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।
मेष
सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी। व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे। कार्य व्यवसाय में गति रहेगी। भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें, यात्रा संभव है।
वृष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी आवश्यक कार्य के कारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी कुछ श्रेष्ठ जनों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके सामाजिक प्रयास आज सफल रहेंगे। साहस और पराक्रम प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। उन्न्ति की राह पर अग्रसर रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे, महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे, उत्साहित बने रहेंगे।

मिथुन
परंपरागत व्यवसाय में तेजी रखेंगे। नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे। धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे। योग्यता प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे। चहुंओर तेजी दिखाएंगे, सुख सौख्य बढ़ेगा।

कर्क
महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे। सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी, रचनात्मक कार्या में तेजी आएगी। साख सम्मान में वृद्धि होगी, आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह
आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखेंगे। जिद जल्दबाजी अहंकार से बचेंगेष करियर व्यापार सामान्य प्रभाव का रहेगा। कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे। लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे। उधार से बचेंगे, कार्य समय से पूरा करें। बजट पर नियंत्रण रखे, शुभ कार्यों में शामिल होंगे। दान धर्म बढ़ेगा, दिखावे से बचें।

कन्या
अर्थ व्यापार के प्रयास गति लेंगे। विविध मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे। कार्यगति बेहतर रहेगी। उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे, व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे। विभिन्न क्षेत्रो में लाभ ऊंचा होगा, महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को माफ करना होगा। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक
भाग्य पक्ष बढ़त पर बना रहेगा। परिस्थितियां उत्तरोत्तर सकारात्मक होंगी। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों पर जोर देंगे। सहकारिता व साझेदारी में वृद्धि होगी। चहुंओर शुभता बनी रहेगी। कार्य सधेंगे, आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे, योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे। आत्मविश्वास बल पाएगा, निसंकोच रहेंगे।

धनु
आवश्यक कार्यों को समय से पूरा करें। ढिलाई व लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य संवार पर जोर दें। साधारण परिणामों वाला दिन है, जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचेंगे। शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें। खानपान में सात्विकता रखें। सेहत से समझौता न करें, अनजानों से दूरी रखें, लापरवाही से बचें।

मकर
महत्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना है। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी। लक्ष्य साधने में सफल होंगे। करियर कारोबार में तेजी रखेंगे।

कुंभ
मेहनत और लगन से उचित जगह बनाए रखेंगे। व्यापार में अपेक्षित सफलता संभव है। कामकाज में सतर्कता बरतेंगे, श्रमशीलता बनाए रहेंगे। सूझबूझ और सजगता से काम लेंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी उस उर्जा को सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा। आप मन से प्रसन्न रहेंगे,

जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए भी तत्पर रहेंगे और महत्वपूर्ण विषयों में आप आगे बढ़ेंगे।

