बिग-बॉस 16 बेशक खत्म हो गया हो लेकिन सभी कंटेस्टेंट लाइमलाइट में छाए हुए हैं, घर से निकलने के बाद सभी कंटेस्टेंट पार्टी में बिजी रहे लेकिन अब सब अपने अपने काम में जुट गए हैं। आए दिन सभी कंटेस्टेंट को लेकर खबरें सामने आ रहीं हैं लेकिन प्रियंका(Priyanka Choudhary) को लेकर फैंस हमेशा काफी एक्साइटेड रहते हैं। प्री बेशक शो जीत तो नहीं पाई लेकिन उन्होनें देश की जनता के बीच अपनी खास जगह बनाते हुए दिलों पर राज किया है।
प्रियंका बिग-बॉस के शो में अपने दोस्त अंकित(Priyankit) के साथ गईँ लेकिन अंकित के इवेकशन के बाद उन्होनें पूरा खेल अपने दम पर खेला उनकी जर्नी घर में बिल्कुल आसान नहीं थी, अकेले हर मुद्दे को लेकर घर में लड़ी इसको लेकर सलमान की डांट भी उन्होनें खाईं, लेकिन प्रियंका लड़खड़ाईं नहीं उनके व्यक्तित्व और लुक के तो खुद बिग-बॉस तक दीवाने थे, एक बार प्रियंका ने शो में लंबे झुमके पहने तो बिग-बॉस ने फ्लर्ट करते हुए आज प्रियंका से ज्यादा तो प्रियंका के ईयर-रिंग्स बज रहें हैं। उनकी प्यारी स्माइल ने लाखों करोड़ो के दिन जीते।
बता दें प्रियंका के पापा एक आर्मी अफसर हैं वहीं गुण प्रिंयका को बिग-बॉस शो में बहुत काम आया पेशंस के साथ उन्होनें खेल को खेला, वॉरियर के तौर पर लड़ी, शो में मंडली हर समय उन्हें नीचा गिराने की कोशिश में जुटी रहती लेकिन उन्होनें हार नहीं मानी और गेम को स्ट्रॉगली खेला। शो भले ही वो जीत नहीं पाईं लेकिन उनका जलवा कायम बना हुआ है। अब उनका नया और बेहद ही हॉट लुक सामने आया है जिसे देखकर फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहें हैं। सोशल मीडिया पर लगातार प्रियंका के इस लुक पर कमेंट की बौछार लगी हुई है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट फोटोशूट की बेहद ही हॉट फोटो शेयर की है, जिसे आप एकटक देखते ही रह जाएंगे। रेड कलर की हॉट ड्रेस में प्रियंका का कातिलाना अंदाज देखते बन रहा है। प्रियंका की इस फोटो को आप बार-बार देखना चाहेंगे।
प्रियंका के इस लुक को देखकर तो खुद अंकित भी कमेंट करने से रूक नहीं पाए और उन्होनें दिल और फायर वाला इमोजी बनाया। फैंस ने जैसे ही अंकित के इस कमेंट को देखा वैसे ही चुटकी लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो ये लिख दिया- आ गए जीजू,

तो वहीं अन्य एक फैन ने उन्हें मजनू कहा। प्रियंका और अंकित का प्यारा बॉन्ड फैंस को बेहद ही पसंद आता है लेकिन दोनों खुद कह चुकें हैं कि वो रिलेशन में नहीं हैं।

अंकित कहते हैं कि उनका जो भी रिश्ता है वो खुद जानते हैं और वो इसे एकदम पर्सनल रखना चाहतें हैं। दोनों की फोटो वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आती हैं, प्रियंका इसको लेकर कह चुकी हैं कि उन दोनों का बॉन्ड दोस्ती से बढ़कर है लेकिन वो रिलेशन में नहीं हैं। हालांकि प्रियंका ने एक बार कहा था कि उनका रिलेशन केवल एकतरफा है लेकिन हर बार दोनों के फोटो सामने आते ही फैंस का प्यार ये लोग बखूबी बटोर रहें हैं।

