खालिस्तान समथर्क और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है। वह लगातार भारत के खिलाफ बयान दे रहा है। उसने इस बार पंजाब को भारत का अभिन्न अंग मानने से इंकार कर दिया है। उसने कहा है पंजाब भारत का अंग नहीं है। इसके अलावा उसने यह भी कहा कि लाहौर और ननकाना साहिब के बिना पंजाब की तस्वीर नहीं बनती है। बता दें कि इससे पहले अमृतपाल ने कहा था कि वह अपने आपको भारतीय नहीं मानता है। अमृतपाल ने कहा था कि भारतीय पासपोर्ट एक दस्तावेज है और इससे वह भारतीय नहीं बन जाता।
अमृतपाल सिंह के खुद को भारतीय न मानने के बयान पर पूर्व राजनयिक केसी सिंह ने आड़े हांथो लेते हुए कहा है कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक और स्वयंभू अलगाववादी अमृतपाल सिंह को अपना पासपोर्ट सरेंडर कर देना चाहिए, क्योंकि अमृतपाल ने कहा था कि वह खुद को भारतीय नागरिक नहीं मानते हैं। सुनेहरा पंजाब पार्टी के प्रमुख केसी सिंह ने कहा कि अमृतपाल को शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त से एक स्टेटलेस व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान प्राप्त करनी चाहिए क्योंकि ‘खालिस्तान केवल उनके दिमाग में मौजूद है।

