बिग-बॉस 13 सीजन से नाम कमाने वाली शाहनाज गिल को आजकल मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फेमस बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने शहनाज को ME Too मामले में साजिद खान को सपोर्ट करने को लेकर जमकर हमला कर रहीं हैं। सोना महापात्रा अपने बेबाक बोलने के अंदाज को लेकर काफी जानी जाती हैं। किसी भी मामले में वो चुप नहीं रहती हैं।
एक बार फिर सोना ने ट्विट करते हुए शाहनाज के लिए लिखा- सोना ने शहनाज के एजुकेशन पर कमेंट किया है। सोना ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है, “एजुकेशन पाने के लिए थोड़ा पैसा-समय लगाइए और प्रयास कीजिए। म्यूजिक टीचर, एक्टिंग कोच, वॉइस डायलॉग इंटोनेशन कोच और जो भी दूसरे स्किल्स, टैलेंट के बलबूते प्रोजेक्ट पाओ. क्यूट, ग्लिब टॉक, सफल आदमियों के इर्द गिर्द घूमने से, पीआर खरीदने से, सफलता नहीं मिलती।”
Spend some money, time & effort on getting an education; music teacher, acting coach, voice-dialogue intonation coach & practice whatever other craft, you want to project as ur talent, profession. ‘Cute, glib talk , sucking up to successful men, buying PR,SM’,not success. 🤟🏾🧚🏿♀️🔴
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) February 28, 2023
अब बात शहनाज के ऊपर आई तो उनके फैंस भला कैसे चुप रह सकते हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज के फैंस ने एक बार फिर जमकर सोना महापात्रा की ट्रोलिंग शुरू कर दी है। हालांकि ये पहली बार नहीं जब सोना ने शहनाज को आड़े हाथ लिया हो इससे पहले भी वो उनको लेकर ट्विट कर चुकी हैं।
सोना महापात्रा ने शहनाज को लेकर ट्विट किया था काश! आप उन महिलाओं को लेकर स्टैंड जो उत्पीड़न का शिकार हुईं हैं तो ज्यादा अच्छा रहता। इस ट्विट के बाद सोशल मडिया पर शहनाज के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था लेकिन सोना महापात्रा ने जवाब देते हुए ट्रोलर्स को आड़े हाथ ले लिया और लिखा- प्यारे ट्रोल्स जैकलीन फर्नाडीज) जैसी एक और एक्ट्रेस के लिए खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं।
Dear trolls trying to stand up for yet another starlet like Jacqueline, I don’t know what Shehnaz’s particular talent is as of now, apart from low-brow reality tv fame.But I do know the modus operandi of women of convenience,shortcuts who bust the good fight for a role/money.🧚🏿♀️🔴 https://t.co/tN2H6qvWLz
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) February 26, 2023
मुझे नहीं पता कि शहनाज का एक खास टैलेंट क्या है? अभी के लिए तो वह बस एक टीवी रियलिटी शो के अलावा कुछ भी नहीं हैं। लेकिन मैं उन महिलाओं के तौर-तरीकों को जानती हूं जो शॉर्टकट के जरिए अच्छा पैसा कमाती हैं। उनके ट्वीट पर, फैंस ने प्रतिक्रिया दी: महापात्रा, आप ट्रोल हो रही हैं।
बिना किसी उकसावे के आपने यह चुना है। हम बस उनके (शहनाज गिल) फैन हैं, जो उन्हें व्यक्तित्व के लिए प्यार करते रहे हैं जो वह है। उनका एक अद्भुत व्यक्तित्व है, जिसने लाखों दिल जीते हैं। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, नकली नारीवाद के नाम पर अन्य महिलाओं को बदनाम करना कुछ महिलाओं की दिनचर्या बन गई है। ये सभी महिलाएं बिना मदद मांगे अपनी लड़ाई लड़ रही हैं। इसलिए, दूसरों पर कटाक्ष करने से बेहतर है, अपने काम पर ध्यान दिया जाए।

