प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में अब माफियाओं पर शिकंजा कसता जा रहा है। एक तरफ बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है तो दूसरी तरफ आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीम ने लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित यूनिवर्सल अपार्टमेंट में पूर्व सांसद अतीक अहमद के फ्लैट पर छापा मारा।
हत्याकांड के मुख्य मास्टमाइंड अतीक अहमद के करीबियों पर सख्त नकेल कसी जा रही है, योगी सरकार ने विधानसभा सत्र में बेबाकी से पहले ही कह दिया था कि माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा, मिट्टी में मिला देंगे उस बात को अब वो सच भी कर रहें है।
बाबा के बुलडोजर ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद के करीबियों के पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम बुलडोजर से अतीक और उनके करीबियों के अवैध निर्माण को जमींदोज कर रही है।

