प्रयागराज में हुए उमेश पाल मर्डर के हत्यारों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सोमवार को पहले हत्यारे अरबाज का एनकाउंटर कर दिया गया। विधानसभा सत्र में सीएम योगी ने कहा था माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे और काम शुरू भी कर दिया है। जो बोला उसकी शुरूआत उन्होनें कर दी है।
वहीं भाजपा के महामंत्री जेपीएस राठौर ने प्रयागराज में हुए गोलीकांड को लेकर अपराधियों को खुली चेतावनी दी है। वे बोले, मैं अपराधियों से कहना चाहता हूं कि अगर पकड़े जाएं तो बहुत हाय-तौबा न करें। गाड़ी पलट भी सकती है।
योगी सरकार में मंत्री राठौर ने स्पष्ट कहा, किसी भी तरह के अपराध और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना है लेकिन मेरा मानना है कि हर तरीके से यूपी में अपराध कम हुआ है। वहीं घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी सदाकत की तस्वीर सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के साथ वायरल है उसको लेकर भी राठौर ने प्रतिक्रिया दी है।
राठौर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सख्त से सख्त सजा मिलेगी, उन्होंने कहा, दोषी किसी भी पार्टी का होगा, वो भी बख्शा नहीं जाएगा। सदाकत को गिरफ्तार किया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सदाकत ने बताया कि साबरमती जेल में बंद अतीक ने उमेश पाल की हत्या की साजिश रची।

