ग्रेटर नोएडा में सोमवार की देर शाम भगवान जग्गनाथ शोभायात्रा में ई-रिक्शा में रखी आतिशबाज़ी सामान में आग लग गई। आग लगने से पटाखों की आवाज़ से अफरा तफरी मच गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे की थी। दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया की दादरी कस्बे में शोभायात्रा के दौरान ई-रिक्शे में विस्फोट हो गया, उसी रिक्शे में आतिशबाजी का सामान रखा हुआ था, जिसमें आतिशबाजी के दौरान आग की एक चिंगारी आ गई और उसमें अचानक धमाका हो गया।
इस धमाके में ई-रिक्शा चालक और आतिशबाजी करने वाले दो व्यक्ति घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना का पूरा वीडियो जगह के पास में लगे हुए सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। आप देख सकते हैं कि विस्फोट कितना भयानक था।

