देश में इस समय राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, जहां साल 2024 को लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जोरों शोरो से लगी हुई है। तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर और नॉर्थ ईस्ट में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी, रिजल्ट 2 मार्च को आएगा लेकिन एग्जिट पोल से संकेत मिलने शुरू हो गए हैं नॉर्थ ईस्ट में पीएम मोदी का जादू बरकरार है। त्रिपुरा और नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है।
पूर्वोत्तर में एक बार फिर बीजेपी का कमल खिलता हुआ तो कांग्रेस की सियासी जमीन सिकुड़ती हुई नजर आ रही है। त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। तीनों राज्यों में बीजेपी अपने दम पर या फिर गठंधन के साथ 2018 से सरकार चला रही है।
त्रिपुरा में बीजेपी अपने दम पर सत्ता में है और अकेले चुनावी मैदान में उतरी थी. मेघालय में बीजेपी ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, पर इस बार अलग-अलग चुनाव लड़े थे। नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर सत्ता में थी और उसी के साथ मिलकर सत्ता में थी और उसी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी थी. एग्जिट पोल के सर्वे अगर नतीजे में तब्दील होते हैं तो फिर पूर्वात्तर बीजेपी का मजबूत गढ़ बनता दिख रहा है।
त्रिपुरा सीट पर भाजपा अपना दबदबा बनाती हुई दिख रही है, उधर मेघालय में पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है, मेघालय में कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करती हुई नजर नहीं आ रही है। एनपीपी 18 से 24 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनती जरूर नजर आ रही है, लेकिन बहुमत से दूर खड़ी हुई दिख रही है. बीजेपी को 4 से 8 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 6 से 12 सीटें मिल सकती है जबकि अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।
बात की जाए नागालैंड की तो वहां भाजपा ने गठबंधन का दांव चला और वो सफल होता हुआ भी नजर आ रहा है बीजेपी-एनपीपी के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 1 से 2, एनपीएफ को 3 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

