दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने बाजी मार ली है। एलन मस्क ने अभी तक के नंबर एक की कुर्सी पर बैठे फ्रांस के के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) को पीछे कर के खुद नंबर एक का ताज अपने नाम कर लिया है। बीते 24 घंटे में मस्क की नेटवर्थ में 187 अरू डॉलर का उछाल आया है, वहीं Bernard Arnault खिसककर 185 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
Elon Musk की कंपनी Tesla के शेयरों में बीते एक हफ्ते से लगातार बढ़त देखने को मिल रही है. बीते कारोबारी दिन टेस्ला के शेयरों की कीमत 207.63 डॉलर प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई। मस्क की कंपनी के शेयर में 5.46 फीसदी या 10.75 डॉलर प्रति शेयर की तेजी दर्ज की गई।
अब बात करते हैं Top-10 Billionaires List में कौन कौन शामिल है, अमेजन के जेफ बेजोस 117 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे अमीर इंसान बने हुए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 114 अरब डॉलर के साथ चौथे, जबकि वॉरेन बफे 106 अरब डॉलर के साथ पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में छठे पायदान पर लैरी एलिसन काबिज हैं, तो वहीं स्टीव बाल्मर नौंवे पायदान से उछलकर अब सातवें नंबर पर आ गए हैं उनकी कुल संपत्ति 89.4 अरब डॉलर है।
ये तो बात हुई दुनिया के TOP 10 Billionaires की, भारत भी इस मामले में पीछे थोड़ी है अरबपतियों की लिस्ट में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लगातार टॉप-10 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराए हुए हैं। 81.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ रिलायंस चेयरमैन दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वही गौतम अडानी इस रेस में 37.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 32वें नंबर पर हैं।

