प्रयागराज में हुए उमेश पाल की पिछले शुक्रवार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल राजू पाल हत्या के गवाह थे। उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशें ने उन्हें घेर लिया और गोलियां बरसा दीं थी, जब उमेश के बॉडीगार्ड उनकी रक्षा के लिए आगे बढ़े तो बदमाशें ने उनपर भी गोली चला दी थी जिसमें एक बॉडीगॉर्ड की तो मौत हो गई थी और एक की हालत गंभीर चल रही है।
वहीं योगी ने विधानसा सत्र में कहा था कि सभी माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे और हुआ भी वैसा सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर में अतीक के सबसे करीबी गुर्गे अरबाज को ढेर कर दिया गया, उसके बाद से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को डर बैठ गया है कि कहीं पुलिस उनके दोनों बेटे का एनकाउंटर ना कर दे, यही नहीं शाइस्ता को ये भी डर है कि उसके पति और देवर का भी एनकाउंटर किया जा सकता है। शाइस्ता ने इसे लेकर सीएम योगी को चिट्ठी लिखते हुए कहा है कि उनके परिवार का उमेश पाल मर्डर से कोई लेना देना नहीं है, शाइस्ता ने सीबीआई जांच की भी मांग की है। वहीं उमेश पाल मर्डर में एक चौंकाने वाला खुलासा समाने आया है, बताया जा रहा गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद ने ही उमेश पाल की हत्या की साजिश रची थी।
इस जेल में अतीक अहमद का भाई अशरफ अहमद बंद है। बरेली जेल में अशरफ से मिलने के बाद शूटरों का नाम और पूरा प्लान तय हुआ था। पुलिस की टीमें बाकी के लोगों को भी खोजने में जुटी हुईं हैं। अलग अलग जगहों पर एसटीएफ की टीमें भी तैनात हैं, वहीं अतीक का भाई पूर्व विधायक अशरफ बरेली की जेल के सलाखों के पीछे है जिस बैरक में उसे रखा गया उसकी सेफ्टी पुलिस ने और बढ़ा दी है।
चर्चा यह भी आ रही है कि अतीक अहमद के भाई और कई अन्य कैदियों को बरेली से शिफ्ट करके दूसरी अन्य जेल में भेजा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में बरेली प्रशासन के किसी भी अधिकारी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया।
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस की अन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस षड़यंत्र में सदाकत खान पुत्र शमशाद खान निवासी गाजीपुर का भी नाम प्रकाश में आया है और एसटीएफ इस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद सोमवार को दोपहर में इनकी गिरफ्तारी की गई, इन्होंने काफी महत्वपूर्ण सूचनाएं दी हैं।
सदाकत खान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम छात्रावास में रहता है और उस कमरे में साजिश किए जाने की बात बताई गई है। शर्मा ने बताया कि सदाकत खान ने इस षड़यंत्र में शामिल कुछ लोगों के नाम बताए हैं। व्हाट्सएप काल के जरिए की गई काल की जानकारी उसने दी है। पुलिस की टीम द्वारा उसके कमरे की तलाशी ली गयी जहां से कुछ चीजें बरामद हुई हैं।

