आज का दिन इन राशियों के लिए करियर और कारोबार में सफलता ला सकता है, धन का भी ला मिल सकता है तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।
मेष
सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता बढ़ेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे, सूझबूझ और सामंजस्य से काम लेंगे। सक्रियता से आगे बढ़ेंगे। विनम्रता रहेगी, साहस पराक्रम बनाए रखेंगे, आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।
वृष
श्रेष्ठ समय बना हुआ है। कामकाजी लक्ष्य पूरे होंगे। सभी क्षेत्रों में अनुकूलन बढ़ेगा। भूमि भवन के कार्य बनेंगे, साझीदारी में सफल होंगे। व्यापार पर फोकस रहेगा, आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे, स्वयं पर फोकस बनाए रखेंगे। सृजनात्मक प्रयासों में तेजी आएगी। आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी। लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी, साख सम्मान बनाए रखेंगे।

मिथुन
कामकाज में सहजता रहेगी। आर्थिक लाभ की तुलना खर्च अधिक रह सकता है। कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएं। लेनदेन में सावधानी बरतेंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी, विभिन्न कार्यों में निवेश बढ़ा सकते हैं। घर में सामंजस्य रहेगा, उधार से बचेंगे, बजट बनाकर आगे बढ़ें, खर्च पर अंकुश रखें। विरोधी सक्रियता दिखाएंगे।

कर्क
कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपके साथ गलत डील कर सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

सिंह
आज आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में अधिक समय व्यतीत करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी।

कन्या
आज के दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है और भाग्य के दृष्टिकोण से भी दिन बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अपनी गति को बनाए रखेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को यदि किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात हो सकती हैं, जिनसे आप दूरी बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपनी कुछ पुरानी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

धनु
लाभ व्यापार रुटीन बना रहेगा। सेवाक्षेत्र अपेक्षाकृत अधिक सकारात्मक रहेगा। सहज गति से आगे बढ़ेंते रहेंगे। उधार के लेनदेने से बचेंगे। सूझबूझ व स्पष्टता से आगे बढ़ेगे। आय-व्यय ऊंचा रहेगा, निवेश पर जोर रखेंगे, आर्थिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। कामकाजी पक्ष सामान्य रहेगा, जिद जल्दबाजी न दिखाएं।

मकर
महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आर्थिक वाणिज्यिक कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे। कार्यगति बेहतर रहेगी, आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे, आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। व्यर्थ की बातों से बचें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा और किसी काम के उत्साह से पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कुछ निजी परिस्थितियों में भी आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं।

मीन
आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदारी करने की इच्छा भी पूरी होगी और आप बड़ों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप परिवार में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

आप अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और भौतिक वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आप अपनी कुछ बेफिजूल की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

