देश के पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नागालैंड में आज सुबह 7 बजे से विधानसभा के लिए मतदान शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चली। इन दोनों ही राज्यों में बंपर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक मेघालय में 74.32 प्रतिशत और नगालैंड में 83.36 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
बता दें कि इन दोनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ। दरअसल, नागालैंड में एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के अपना नाम वापस ले लिया था जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। वहीं, मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग सीट पर चुनाव टाल दिया गया है। इसलिए दोनों राज्यों में 59 सीटों पर ही चुनाव हो रहा है। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

