प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में नए नए खुलासे सामने आ रहें हैं। राजू पाल की पत्नी व विधायक पूजा पाल ने एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा कि उनके और उमेश के रिश्तों में खटास इसलिए आई थी क्योंकि जब एक दिन वो उनके घर पहुंची थी तो अतीक अहमद के गुर्गे वहां मौजूद थे इस सिलसिले में उनके बीच काफी बहस हुई थी। पूजा पाल ने बेहद ही चौंका देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उमेश पाल की नजदिकियां अतीक अहमद के गुर्गों को साथ थी, अब उनका नार्को टेस्ट तो हो नहीं सकता क्योंकि उनकी तो मौत हो चुकी है लेकिन मेरा नार्को टेस्ट करा लिया जाए।
पूजा पाल ने केवल यही खुलासा नहीं किया उन्होनें ये भी कहा कि उमेश की मां को पल पल की खबर थी चाहें तो उनका नार्को टेस्ट करवा लिया जाए इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वहीं पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या का केस भी सीबीआई स्पेशल कोर्ट लखनऊ में चल रहा है।
बता दें उमेश पाल राजू पाल की हत्या के गवाह थे इसलिए उन्हें रास्ते से हटा दिया गया। पूजा पाल ने कहा अब उन्हें भी अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। “बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह को यही नहीं मालूम है कि राजू पाल हत्याकांड में मैं वादी थी। सिद्धार्थ जी को हत्याकांड की याचिका पढ़नी चाहिए। मुझे और मेरे गवाहों को सुरक्षा की जरूरत है। मुझे भी डर है इसलिए मैं सुरक्षा की मांग करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जा रही हूं।
मैं मांग करती हूं कि जिस तरह से अतीक अहमद से मैं लड़ी हूं, अब मुझे भी सुरक्षा की जरूरत है। अगर मेरी हत्या होती है तो राजू पाल मर्डर केस का मुकदमा बंद हो जाएगा और मेरे पति को और उमेश पाल को न्याय नहीं मिल पाएगा और ये बदमाश खुलेआम और भी ज्यादा आतंक मचाकर किसी और की जान भी ले सकते हैं।
पूजा पाल ने इंटरव्यू में कहा कि साल 2016 में जब राजू पाल हत्याकांड को लेकर उन्होनें सीबीआई जांच कराई थी तो उमेश पाल कई नेताओं को लेकर आया था और उन नेताओं ने विनती करते हुए कहा था कि अब सहयोग कीजिए और हम लोग गवाही देंगे। तब मैंने कहा था कि आए हो तो निराश नहीं करेंगे। ईमानदारी से लड़ना चाहते हो तो साथ देंगे।
पूजा पाल ने नार्को टेस्ट के साथ ये भी खुलासा किया कि वो 18 साल से अतीक अहमद और उसके हमदर्द, उसके गुर्गों के बारे में काफी कुछ जानती हैं। अगर वो अपने परिवार को सच्चाई बताने लगीं तो बहुत सी सच्चाईंयां सामने निकलकर आ जाएंगी। 18 साल से जो इस पेट में छिपाया है, वो भी निकलेगा, बहुत कुछ छिपाया है।”

