दिल्ली शराब कांड में रविवार की शाम को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। 9 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद जांच एंजसी ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया। सीबीआई का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में अपराधिक साजिश रची और सबूत मिटाने की कोशिश भी की। सिसोदिया ने रविवार की रात सीबीआई हेडक्वार्टर में गुजारी, उन्हें सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप पार्टी ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। आप सरकार में मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और अडानी से यारी के विरोध में आज पूरे देश में प्रदर्शन करके Black Day मनाएगी आम आदमी पार्टी। आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर दोपहर 12 बजे होगा विरोध प्रदर्शन, आप भी जरूर पहुंचें।
शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और अडानी से यारी के विरोध में आज पूरे देश में प्रदर्शन करके Black Day मनाएगी आम आदमी पार्टी।
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) February 27, 2023
आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर दोपहर 12 बजे होगा विरोध प्रदर्शन। आप भी जरूर पहुँचें।
वहीं स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की रविवार रात को कमान संभाल ली है। थानाध्यक्षों समेत थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।

भाजपा के दफ्तर पर आप पार्टी के नेता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। रविवार को जब सीबीआई मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही थी तब भी पार्टी के तमाम नेता धरने पर बैठ गए थे दिल्ली पुलिस ने पार्टी के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को हिरासत में ले लिया था।
सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप के बड़े नेता; आप सांसद संजय सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया। संजय सिंह ने कहा भाजपा कट्टरपंथी राह की ओर चल रही है जिसने देश को सरकारी स्कूल का बेहतरीन मॉडल दिया उनपर झूठे आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करना चाह रहे और Adani ने देश के हजारों करोड़ रुपए का गबन किया—उसको पुरस्कार?

