आज का दिन कुछ राशियों को खुशियां मिल सकती हैं, तो वृश्चिक वाले आज कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें, तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।
मेष
चहुंओर इच्छित सफलता पाएंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उत्सव आनंद बना रहेगा, आस्था अध्यात्म के अवसर बढ़ेंगे। धनधान्य बढ़त पर रहेंगे, आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।
वृष
सामंजस्य और सूझबूझ से कार्य करेंगे। रचनात्मक विषयों में बेहतर रहेंगे। प्रयासों को गति देंगे, योजनाएं आगे बढ़ेंगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी, सुख सौख्य बढ़ेगा। महत्वपूर्ण विषय गति लेंगे, लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन के मामले में अपनी बात को लोगों के सामने रखनी होगी, नहीं तो वह आपको झूठा साबित कर सकते हैं।

कर्क
आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। महत्वपूर्ण योजनाएं साझा करने से बचें। लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे। करियर व्यापार में सक्रियता रखेंगे, महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। उन्नति के अवसर बढ़ेंगे, एक से अधिक स्त्रोत रहेंगे। कामकाजी सहजता रहेगी। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे, रुके हुए मामलों में गति बनाएंगे।

सिंह
योजनागत प्रयास बढा सकते हैं। इच्छित उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। लाभ और प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे, लोकप्रियता बढ़ेगी। लक्ष्यों को पूरा करेंगे, भावनाओं पर अंकुश रखेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि जागृति होगी और कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
आस्था विश्वास और धैर्य के बल पर हर हाल आगे बढ़ते रहेंगे। अप्रत्याशित घटनाक्रम रह सकता है, बहस विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचें। सूझबूझ और सजगता से कार्य सधेंगे। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप उसमें लापरवाही करने से बचें और अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। अक्समात लाभ लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक
धैर्य से निर्णय लेने का समय है। भूमि भवन के मामले गति लेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे, जल्दबाजी में निर्णय न लें। औद्योगिक मामलों में सक्रियता आएगी, नेतृत्व करने का भाव रहेगा।

धनु
सक्रियता और सूझबूझ से काम लेंगे। कार्यगति नियंत्रित बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे। मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे। उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे, व्यवस्थाओं को महत्व देंगे, जोखिम लेने से बचें, लेनदेन में सतर्क रहें, ठगे जाने की आशंका है, जल्दी बातों में न आएं। व्यवसाय सामान्य रहेगा।

मकर
दीर्घकालिक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी, सीख सलाह से काम लेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में आगे रहेंगे। परस्पर विश्वास बढ़ेगा, चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा।

कुंभ
सुख सौख्य में वृद्धि होगी। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा, सहजता से आगे बढ़ते रहें। आय बढ़त पर रहेगी, बहस से बचेंगे।

मीन
सामाजिक आयोजनों में रुचि दिखाएंगे। संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा, नए लोगों से मेलजोल रखेंगे। जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान देंगे। लाभकारी परिस्थितियों को भुनाएंगे, विभिन्न कार्य समय पर पूरा करेंगे। समझ और साहस से काम लें, विवेक विनम्रता से आगे बढ़ेंगे।


