11 साल की उम्र में 11 करोड़ की कमाई, मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार हो गए ना आप भी हैरान, लेकिन ये सच है इतनी कम उम्र में महीने में 1 करोड़ कमाना वो भी इतनी छोटी उम्र में बहुत बड़ी बात होती है। एक महीनें में ही इस 11 साल की लड़की की कमाई 1 करोड़ से ऊपर है, उसके पास लग्जरी कार मर्सिडीज भी है।
बता दें 11 साल की पिक्सी कर्टिस (Pixie Curtis) अपनी एक कंपनी भी चलाती है जिसका नाम Pixie’s Pix है। यह एक ऑनलाइन कंपनी है। यह कंपनी कई तरह के हेयर बो, हेडबैंड बेचती है। कंपनी की शुरूआत पिक्सी कर्टिस की मां ने की थी। पिक्सी की मां रॉक्सी जैकेंको खुद एक बिजनेस वुमेन हैं।
अब कहते हैं ना इंसान एक समय में एक ही चीज़ पर फोकस कर सकता है, पिक्सी ने काम करके कमाई तो कर ली लेकिन इसकी वजह से उनकी पढ़ाई में कमी आने लगी है तो अब उन्होनें फैसला किया है कि वो काम से रिटायरमेंट लेकर अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती हैं। पिक्सी की मां ने news.com.au से कहा- पिक्सी अब हाईस्कूल के लिए फोकस करना चाहती हैं। इस वजह से वह इस काम को नहीं करेगी।
बता दें पिक्सी की चर्चा ज्यादा त हुई जब इनकी मां ने पिक्सी के 10वें जन्मदिन पर सवा 2 करोड़ की लग्जरी मर्सिडीज कार गिफ्ट की। इसके बाद उनके 11वें जन्मदिन पर 30 लाख से ज्यादा खर्च किया तो सोशल मीडिया पर पिक्सी काफी छा गईं थीं। इतनी कम उम्र में उंचाइयों को छूना बेहद ही मुश्किल होता है लेकिन पिक्सी ने ये साबित करते हुए बता दिया उम्र मायने नहीं रखती, आपके हौसलों में कितना दम है ये मायने रखता है। अगर आपके हौसले बुलंद है तो आप कभी भी कुछ भी कर के बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं।
पिक्सी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है उनके इंस्टाग्राम पर ही 1 लाख 21 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस साइट पर वह लगातार अपने फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा अपने बिजनेस से जुड़ी चीजें भी शेयर करती हैं।

