बिग-बॉस टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो है, लेकिन इसके 13वें सीजन के रनर अप रहे आसिम रियाज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहें है अब आप सोच रहें होंगे कि ऐसा भी क्या हो गया जो एकदम से आसिम ट्रेंड करने लगें हैं तो आपको बता दें दरअसल उन्होनें बिग-बॉस को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है हाल ही में आसिम एक इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे जहां उन्होनें कहा है कि बिग बॉस के 13वें सीजन में धांधली करके दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को जिताया गया था।
वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर्स ने लिखते हुए कहा ‘ये आज भी वहीं पर है इसलिए कुछ नहीं कर पा रहा। सीज़न खत्म हो गया है, और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के इतिहास में सबसे डिजर्विंग विनर हैं, इसे स्वीकार करें और आगे बढ़ें।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘आसिम तुम सेल्फ मेड मैन हो, लेकिन इस तरह के एटीट्यूड के साथ तुम जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाओगे।
सिड हर मायने में रियल विनर था। आपके पास कोई मौका नहीं था। आगे बढ़ें और उस शो के प्रति आभारी रहें जिसने आपको नाम और शोहरत दी है।’ बता दें कि आसिम जब बिग बॉस में थे तो उन्हें देश विदेश से काफी सपोर्ट मिला था। आसिम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लॉक अप सीजन 2 में जल्द वापसी करेंगे। वहीं बिग बॉस से बाहर आने के बाद वह लगातार रैप और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रहे हैं।
सिद्दर्थ भले ही आज दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन उनके फैंस आज भी उनके प्रति काफी सपोर्टिव हैं। आसिम के इस इंटरव्यू को सुनने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- आसिम रियाज के पास नफरत करने वालों की एक पूरी पीढ़ी है, वो अभी भी BB13 पर अटका हुआ है। जान ले भाई, एक ही Goat विनर है और वो है हमारा #SidharthShukla। सोशल मीडिया पर फैंस दो टुकड़ो में बट चुके है, एक पक्ष सिद्दर्थ की तरफ तो एक पक्ष आसिम की तरफ

