दिल्ली आबकारी मामले में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपने आवास से रवाना होकर सबसे पहले राजघाट पहुंचे ।डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। 11 बजे सीबीआई के सामने पेश हो चुके हैं सिसोदिया और सीबीआई ने पूछताछ भी शुरू कर दी है।
वहीं इस मामले को लेकर आप नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से बेवजह मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना चाहती है। हम उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। सीएम केजरीवाल ने ट्विट करते हुए लिखा- जिस देश में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले और उन बच्चों का भविष्य बनाने वाले जेल में हों और अरबों का घोटाला करने वाले प्रधान मंत्री के जिगरी दोस्त हों, वो देश कैसे तरक्की कर सकता है।
जिस देश में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाले और उन बच्चों का भविष्य बनाने वाले जेल में हों और अरबों का घोटाला करने वाले प्रधान मंत्री के जिगरी दोस्त हों, वो देश कैसे तरक़्क़ी कर सकता है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2023
दिल्ली की राजनीति आप तो जानते हैं कि कितनी नाटकीय अंदाज में होती है। मनीष सिसोदिया ने भी ट्विट के जरिए कहा कि आज फिर CBI दफ्तर जा रहा हूं। सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा, लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियो का आशीर्वाद मेरे साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं करूंगा। हम लोग भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे, ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।
आज फिर CBI जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है
— Manish Sisodia (@msisodia) February 26, 2023
कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है
आप सांसद संजय सिंह ने ट्विट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है, उन्होंने लिखा है कि ये मोदी जी की पुलिस है अपराध रुके न रुके @msisodia की गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत लगा दी है। आप नेताओं को House arrest किया जा रहा है। आखिर अरविंद केजरीवाल से इतना क्यों डरते हो मोदी जी? इन हथकंडों से कुछ नही होगा।
सीएम केजरीवाल ने आशंका जताते हुए कहा कि सीबीआई आज मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में एक नई शराब बिक्री नीति लाने में सिसोदिया और अन्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। सिसोदिया आज पूछताछ के लिए अपनी मां का आशीर्वाद लेकर निकले। बता दें पुलिस ने CBI मुख्यालय की तरफ जाने वाले कई रास्तों को भी बैरिकेंडिग लगाकर बंद कर दिया है। जांच एजेंसी के हेडक्वार्टर के पास भारी पुलिस बल तैनात है।
आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों की आँखें नम है क्योंकि उनके प्यारे मनीष अंकल को बीजेपी गिरफ़्तार करवा रही है। ये बीजेपी सरकार है, यहाँ बच्चों के हाथ में किताब पकड़ाने वाला सबसे बड़ा अपराधी माना जाता है। pic.twitter.com/ZiH9V6zsOd
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) February 26, 2023
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर के अंदर भारत माता की जय के नारे लगे। आप नेता और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए शिक्षा मंत्री तुझे सलाम, मनीष सिसोदिया जिंदाबाद, लड़ेंगे और जीतेंगे। AAP नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा है, ‘नाम – मनीष सिसोदिया और जुर्म – गरीबों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दी।’ चड्ढा ने आगे कहा कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 18 लाख बच्चों की आंखें नम हैं, क्योंकि उनके प्यारे मनीष अंकल को बीजेपी गिरफ्तार करवा रही। ये बीजेपी सरकार है, यहां बच्चों के हाथ में किताब पकड़ाने वाला सबसे बड़ा अपराधी माना जाता है।

