कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे कब डूब जाएं पता नहीं लगता, पॉपुलेरेटी के शिखर पर पहुंचने के बाद अब गौतम अडानी के सितारे थोड़े डूबते हुए दिखाईं दे रहें। अमेरिका की रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग का अडानी ग्रुप (Adani Group) पर कहर कब खत्म होगा, कहना मुश्किल है। हर बीतते दिन के साथ Gautam Adani को बड़े झटके लगते जा रहें हैं।
गौतम अडानी के खिलाफ रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश की गई है तबसे गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसकते जा रहे हैं। अडानी पहले Top-10 की लिस्ट से बाहर हुए फिर Top-20 की लिस्ट से बाहर हुए और वे Top-30 में भी नहीं रहे।
साल 2022 में अडानी ने ताबड़तोड़ कमाई करके उच्च स्थान पाया लेकिन वो कहते हैं ना हर बार आपकी किस्मत चमकी रहे ये जरूरी नहीं है। साल 2023 की शुरूआत होते ही अडानी पर मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। जहां साल 2022 में अडानी दुनिया ने अपनी अमीरी का दबादबा बनाया तो साल साल 2023 में उनका ये दबदबा गिरता हुआ जा रहा है। आजकल उनके सितारे गर्दिश में डूबते हुए नदर आ रहें हैं।
संपत्ति में गिरावट की बात करें तो इस साल अब तक इस साल की शुरुआत से अब तक गौतम अडानी करीब 81 अरब डॉलर की संपत्ति गवां चुके हैं। Forbes के रियल टाइम Billionaires Index के मुताबिक, अडानी की नेटवर्थ गिरते-गिरते अब 35.3 अरब डॉलर रह गई है। इतनी संपत्ति के साथ वे दुनिया के 33वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। महीनेभर के भीतर ही अडानी के शेयर 85 फीसदी तक टूट चुके हैं।
गौतम अडानी की नेटवर्थ में आ रही कमी के चलते उनसे एशिया के सबसे रईस इंसान (Asia’s Richest Person) का ताज पहले ही छिनकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी(Reliance Industry Chairmen Mukesh Ambani) को सौंप दिया गया था। इसके साथ ही दोनों भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में फासला भी बढ़ता चला गया। फिलहाल की बात करें तो फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी 84.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप-10 अमीरों में आठवें नंबर पर काबिज हैं। नेटवर्थ में अंतर पर नजर डालें तो अंबानी की संपत्ति, अडानी की तुलना में 48.8 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है। और लगातार बढ़ती जा रही है।

