कंगना रनौत(Kangana Ranaut) बॉलीवुड की सबसे बेबाक बोलने वाली एक्ट्रेस हैं। कंगना बिना किसी बेखौफ अपनी सोच को आगे रखती हैं। खासकर करन जौहर को लेकर तो वो कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और इमरान हाशमी की(Emraan Hashmi) की फिल्म सेल्फी(Selfie) रिलीज हुई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ठंडी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
फिल्म ने पहले ही दिन मुश्किल से 10 लाख रूपये कमाएं हैं। इतने कम कलेक्शन को लेकर मेकर्स और एक्टर्स काफी उदास हैं। वहीं कंगना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार और इमरान को गलत ना ठहराते हुए इसके को- प्रोड्यूसर करण जौहर को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- करण जौहर की फिल्म सेल्फी ने पहले दिन मुश्किल से 10 लाख कमाए, उस तरह से किसी ट्रेड या मीडिया पर्सन ने इस बारे में बात की। जिस तरह से वे मुझे परेशान करते हैं उस तरह से मजाक उड़ाना या धमकाना तो भूल ही जाइए।

कंगना ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अखबार में खबरे देखते समय मैनें देखा कि ज्यादातर खबरें मेरे बारे में छपी हुईं थी, एक खबर की हेडलाइन थी। कंगना रनौत का मेल वर्जन’, इस पर तंज कसते हुए कंगना ने लिखा ‘मैं सेल्फी फ्लॉप के बारे में न्यूज तलाश रही थी तो पाया कि सभी न्यूज मेरे बारे में है। ये भी मेरी ही गलती है, आगे लिखा ‘वाह भाई करण जौहर वाह’।

एक और पोस्ट लिखा ‘सेल्फी के फेल्योर के लिए मुझे और अक्षय सर को ब्लेम करते हुए सैकड़ो आर्टिकल भरे हैं लेकिन कहीं भी करण जौहर का नाम मेंशन नहीं है, इस तरह से माफिया न्यूज को मैन्यूपुलेट करते हैं और अपना नैरेटिव सेट करते हैं’।

