बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी और उनकी पत्नी के बीच विवाद सुर्खियों में छाया हुआ है। नवाज की पत्नी आलिया लगातार नए नए खुलासे कर रहीं हैं। आलिया ने बेहद ही चौंका देने वाला खुलासा किया है कि उनके पति उनका रेप करते थे। आलिया ने नवाज के खिलाफ पुलिस में भी इसको लेकर शिकायत दर्ज करा दिया है। इसके बाद वो पहली बार एक इंटरव्यू में शामिल हुईं जहां उन्होनें और भी बेहद चौंका देने वाले खुलासे नवाजुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ किए।
इंटरव्यू में आलिया से पूछा गया वो अपने और नवाज के संबंधो को रेप कैसे कह सकती हैं? तो इस पर उन्होनें जवाब देते हुए कहा कि नवाज ने कहा था कि हम दोनों लिव-इन रिलेशन में रहते हैं लेकिन ये सच नहीं है हमलोग शादी शुदा थे। आलिया ने कहा कि वो लोग अपनी शादी को एक और मौका देने के लिए तैयार हैं क्योंकि नवाज को ऐसा लगता है हमारे बीच की अनबन के असर बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए।
नवाज को लेकर आलिया ने एक और बड़ा राज खोला है उन्होनें बताया है कि उनकी मां अपने बेटे को नाजायज औलाद बताती हैं, आलिया ने कहा कि इस बात से वो काफी हैरान परेशान हैं। आलिया ने आगे कहा कि वह नवाज को कभी समझ नहीं पाईं क्योंकि वह जैसे दिखते हैं वैसे हैं ही नहीं। वहीं आलिया ने ये भी बताया कि उनकी नवाज से आखिरी बार बातचीत तब हुई थी जब वे अपनी बेटी के दुबई में रहने के बारे में बात करने गई थीं, उस समय एक्टर ने उनसे काफी बुरे तरीके से बात की थी और अपने मैनेजर को उसकी देखभाल करने के लिए कहा था।
वहीं आलिया और नवाज में चल रहे विवादों को लेकर जस्टिस ए एस गडकरी और पीडी नाइक की बेंच ने नवाज और उनकी पत्नी को अपने मुद्दों को हल करने के लिए एक-दूसरे से बात करने के लिए कहा है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा। “एक दूसरे के साथ बात करें और पिता और बच्चों के बीच कम्यूनिकेशन और मुलाक़ात के अधिकारों को व्यवस्थित करें। अगर इस पर काम किया जा सकता है, तो अच्छा है मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं।
वहीं नवाज को अपने बच्चों की पढ़ाई और बच्चों के सही से रहने की चिंता है पीठ ने इसके बाद नवाज की अलग रह रही पत्नी आलिया से अगले हफ्ते तक बच्चों की एजुकेशन के संबंध में क्या फैसला किया गया है इसे लेकर कोर्ट को इन्फॉर्म करने के लिए कहा है। अदालत ने कहा, “हम केवल यह जानना चाहते हैं कि बच्चों की एजुकेशन डिस्टर्ब नहीं हो रही है। वह (सिद्दीकी) बच्चों के रहने की जगह और स्कूली शिक्षा को लेकर परेशान हैं।”

