यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। आज जातीय जनगणना पर महाभारत होगी। सदन में योगी आज सपा पर गरजते हुए प्रयागराज में हुए हत्याकांड को लेकर दहाड़ रहें हैं। सीएम योगी ने कहा माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। गुंडाराज को खत्म किया जाएगा। मैं ऐसे लोगों को चुनकर चुनकर मारेंगे।
सीएम योगी ने सपा पर तीखे वार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी चोरी और सीनाजोरी ना करे। उन्होंने कहा कि इन गुंडों और माफियाओं को पाला किसने? उमेश पाल के परिवार ने जिस अतीक अहमद के ऊपर आरोप लगाया है, उसे पाला पोसा किसने? उस माफिया के खिलाफ हमने कार्रवाई की। क्या यह सच नहीं है कि उस माफिया को समाजवादी पार्टी ने ही एमएलए और एमपी बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रयागराज की घटना पर सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्य हो रहा है. लेकिन जिस अपराधियों द्वारा घटना हुई, क्या वो समाजवादी पार्टी द्वारा नहीं पोषित किया गया? क्या उसे सपा द्वारा सांसद नहीं बनाया गया? उस अतीक अहमद को सपा द्वारा पोषित किया गया।
यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के विरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाते हुए कहा कि जो मातृ शक्ति का सम्मान नहीं कर पाया वह प्रदेश की आधी आबादी का क्या सम्मान करेगा? मुख्यमंत्री ने ‘गेस्ट हाउस काण्ड’ और ‘लड़के हैं लड़कों से गलती हो जाती है’ का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की जनता को दोषी मत ठहराओ, तुम अपने पिता का सम्मान नहीं कर पाए. अपने कारनामों को दोषी ठहराओ।
अखिलेश और योगी की इस जंग में आज योगी ने धारदार प्रहार करते हुए कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास भला करना चाहती है और ये चाकू वाली सियासत करने में विश्वास करते हैं। सीएम ने कहा ये केवल महाभारत की तरह ये लोग बस चक्रव्यूह रचने का काम करते हैं।

