खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान की रिहाई को लेकर मचे बवाल के बाद कोर्ट ने रिहाई के आदेश जारी कर दिए हैं। तूफान सिंह को आज शाम तक जेल से रिहा कर दिया जाएगा।
बता दें कि अपहरण, मारपीट और लूटपाट के आरोप में अमृतपाल सिंह और उसके आठ साथियों पर केस दर्ज किया गया था। इसी एफआइआर के विरोध में अमृतपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से पुलिस को अल्टीमेटम दे रहा था लेकिन कल अमृतसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गया था। अमृतपाल सिंह के साथियों ने कल अमृतसर के अजनाला थाने पर तलवार, लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जिसमें कुछ पुलिसवालें घायल भी हुए थे।
बहरहाल,रिहाई के आदेश के बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर के एसएसपी (ग्रमीण) सतविंदर सिंह ने कहा कि लवप्रीत सिंह तूफान को रिहा करने का आवेदन दिया गया था। कोर्ट ने उसे रिहा करने का आदेश दिया है। अमृतसर जेल से आज उसे रिहा किया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ अजनाला के गुरुद्वारा में ही बैठा है। उसका कहना है कि वह तूफान सिंह की रिहाई के बाद ही यहां से हटेगा। रिहाई के दौरान वह तूफान सिंह को लेकर श्री दरबार साहिब माथा टेकेगा।

