बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी भले ही दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं लेकिन आज भी वो अपनी फिल्मों से लोगों के बीच जगह बनाए हुए हैं। उनकी एक्टिंग की छाप लोगों के दिलों में आज भी बरकरार है। बात करें श्रीदेवी की जर्नी की तो उन्होनें 8 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री और एक्टिंग में कदम रख दिया था। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में को 300 फिल्में दी जिसमें से अधिकतर फिल्में हिट रहीं। श्रीदेवी अपनी एक्टिंग को लेकर काफी इतना प्रोटेक्टिव थीं तो सोचिए अपनी बच्चियों को लेकर कितना प्रोटेक्टिव होती होंगी।
श्रीदेवी अपनी बेटियों जाह्ववी कपूर (Janhvi kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को वॉशरूम की कुंडी नहीं लगाने देती थी हैरान हो गए ना आप लोग लेकिन ये सच है श्रीदेवी को हमेशा ये डर सताता था कि उनकी दोनों बेटियां कहीं बाथरूम में जाकर लड़कों से बात ना करें।
श्रीदेवी ने साल 2018, 24 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर बोनी ने एक वीडियो री ट्वीट किया है, जिसमें श्रीदेवी की यादें संजोयी गई हैं। देखें वीडियो
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर मम्मी श्री देवी के साथ की अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वो आज भी उन्हें ढूंढती हैं. उन्होंने लिखा, “मैं अभी भी आपको हर जगह ढूंढती हूं मां, फिर भी मैं वह सब कुछ करती हूं जिससे मुझे उम्मीद है कि मैं आपको गौरवान्वित कर रही हूं. मैं जहां भी जाती हूं, और जो कुछ भी करती हूं- यह आपके साथ शुरू और खत्म होता है.”
मां की मौत से थोड़ा उबरने के बाद जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि धड़क’ की शूटिंग ने उन्हें हिम्मत दी. उन्होंने कहा, “यह एक आसान अनुभव नहीं रहा है. मेरे काम और मेरे परिवार ने मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी है. अगर यह ‘धड़क’ के सेट पर वापस आने या अभिनय करने में सक्षम नहीं होता, तो मुझे लगता है कि यह अब की तुलना में बहुत कठिन होता. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे फिल्म में काम करने और अभिनय करने का मौका मिला.”
आज श्रीदेवी को गए हुए 5 साल हो चुकें हैं लेकिन उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनकी हर एक फिल्म को याद कर रहें हैं साथ ही उनकी बेटी जान्हवी कपूर और पति बोनी कपूर श्री को हर लम्हा याद कर रहें हैं।
श्रीदेवी को लाल और सफेद फूल बेहद ही पसंद थे। बोनी कपूर श्रीदेवी की याद में आज भी भावुक हो उठते हैं उन्होनें इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ फोटो भी शेयर किया जिसमें श्रीदेवी हरी साड़ी में प्यारी सी स्माइल करते हुए दिखाई दे रहीं हैं।

