दिल्ली -एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में अभी थोड़ी देर पहले भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 3.6 रिक्टर स्केल से लेकर 4.8 तक मापी गई। भूकंप का झटका उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर केंद्र बताया गया।
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थाहन पर भूकंप का असर सबसे ज्यादा होता है और सबसे तेज कंपन होता है। कंपन की आवृत्ति जैसे-जैसे दूर होती जाती हैं, वैसे-वैसे इसका प्रभाव कम होता जाता है लेकिन अगर रिक्टर स्केल पर 7या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40किमी के दायरे में झटका तेज होता है।
हालांकि भूकंप के झटके काफी हल्के थे किसी की जान- माल का नुकसान नहीं हुआ है। ये पहली बार नहीं जब देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए इससे पहले भी देश में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। पिछले कुछ समय में देश हो या दुनिया भूकंप का मामले काफी सामने आ रहें हैं। तुर्की में तो भूकंप के झटकों से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केवल तुर्की ही नहीं सीरिया में भी भूकंप के झटकों ने लोगों की जिंदगी को तबाह कर दिया है। दोनों देशों में अब तक 46000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अकेले तुर्की में भूकंप से 2 लाख से ज्यादा अपार्टमेंट तबाह हो गए हैं। हजारों लोग भूकंप के तेज झटकों से लापता भी हो गए हैं।

