हैदराबाद से चेन्नई से जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

दिल्ली से देवगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को बम की धमकी मिलके के बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को टेकऑफ़ के लिए मंजूरी दे दी गई। जांच में सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन कर रहे हैं।बम की सूचना मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बम न मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद फ्लाइट को रवाना कर दिया गया। सूचना देने वाले ने फ्लाइट मिस होने पर बम की सूचना फैला दी थी. पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से अरेस्ट कर लिया है।
बता दें ये पहली बार नहीं जब इंडिगो फ्लाइट की इस तरह से इमरजेंसी लैंड कराया गया हो जनवरी में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बम होने की अफवाह उडाई गई थी लेकिन बाद में पुलिस ने जब मामले की जांच की तो जिस व्यक्ति ने बम होने की खबर दी थी वो कोई और निकला, टिकट पर जिसका नाम दर्ज था वो एयरपोर्ट पर मौजूद था।

