बिग बॉस सीजन 13 से पहचान बनाते हुए शहनाज आज देश और दुनिया भर में पॉपुलर हो चुकी हैं। फैंस के दिलों में शाहनाज अपने क्यूट, चुलबुले और हॉट अंदाज से जगह बना चुकी है। आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी नई नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिसे फैंस भी खूब देखना पसंद करते हैं। इस बार शहनाज ने अपनी नई फोटो सोशल मीडिया पर काफी ही हॉट अंदाज में पोस्ट की जिसके बाद फैंस के ऊपर तो बिन मौसम की बिजलियां गिर पड़ी।
शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तूफान की तरह तेजी से वायरल हो रही हैं फैंस दिल खुलकर शहनाज पर अपना प्यार लुटा रहें, सोशल मीडिया पर शहनाज की तस्वीरों पर कमेंट्स की बौछार लगी हुई है। बता दें शहनाज गिल ये लेटेस्ट तस्वीरें मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के फोटोशूट के दौरान की हैं। जिसमें वो शॉर्ट ड्रेस में लोगों पर कहर बरपाती हुई नजर आ रहीं हैं।
शहनाज का शार्ट ड्रेस लुक और उनकी कातिलाना अदाएं फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा रहा है। शहनाज गिल के चाहने वाले उनकी इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बात की जाए अनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो शहनाज जल्द ही बॉलीवुड में भाईजान(सलमान खान) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने वाली हैं। शहनाज के पूरे लुक की बात की जाए तो तो उन्होनें फ्लोरल ब्रालेट और गोल्डन शार्टस से लुक को गैल्मरेस बनाया।
हालांकि बता दें ये पहली बार नहीं है जब शाहनाज ने सोशल मीडिया पर आग लगाई हो इससे पहले भी वो पिंक कलर की साड़ी में कहर बरपाती हुईं और एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देती हुई नजर आई थी। उससे पहले भी शहनाज ने ब्लैक कलर के बॉडीकॉन गाउन में सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। शहनाज के हर लुक पर फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर अपना प्यार शाहनाज पर हमेशा लुटाते हैं।

