यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल (Ashish Singh Patel) सुल्तानपुरी जिले मे अपने एक दिवासीय कार्यक्रम में पहुंचें इसके पहले भाजपा नेताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंत्री, प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप विभाग, उप्र आशीष पटेल सबसे पहले लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन जनप्रतिनिधियों, संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार उप्र ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत जनपद में होने वाले निवेश तथा उन्हें धरातल पर उतारने के लिए सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों, निवेशकों, जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक में उपस्थित उद्यमियों ज्ञान चन्द्र तिवारी द्वारा बायो सीनएनजी प्लान्ट लगाने, अरुण वर्मा द्वारा एथेनॉल प्लान्ट लगाने, धर्मेन्द्र द्वारा प्राइवेट औद्योगिक पार्क स्थापित करने, प्रवीण अग्रवाल द्वारा राइस मील की स्थापना करने, रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा उद्यमियों को बैंक से मिलने वाले ऋण के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं को मंत्री ने ध्यानपूर्वक सुना। इसे दूर करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार विभिन्न उद्यमियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को मंत्री के समक्ष उठाया गया। मंत्री आशीष पटेल के समीक्षा के दौरान उद्योगों की स्थापना में सबसे बड़ी समस्या जमीन का उपलब्ध न होना पाया गया। उन्होंने कहा कि अगली बैठक का मुख्य मुद्दा उद्योगों के लिये जमीन की उपलब्धता रहेगा।
उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन को निर्देशित किया कि जनपद में एक एकड़ से अधिक खाली पड़ी जमीनों का डाटा अगली बैठक में उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने यूपीसीडा के नोडल, जीएमडीआईसी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, राजस्व टीम आदि को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी के द्वारा एकीकृत प्रयास करते हुए उद्योगों की स्थापना के लिये विशेष प्रयास किया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में होने वाले निवेश से संबंधित समस्याओं के निपटाने में गोलमोल जवाब न देकर स्पष्ट जवाब दिया जाए। यहां के बाद पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री आशीष पटेल ने प्रतिभाग किया। मौके पर डीएम रवीश गुप्ता, एसपी सोमेन बर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक, सीआरओ शमशाद हुसैन, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय आदि रहे।
लेकिन अचानक मंत्री वा जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल भड़क उठे हुवा यू की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मे जब मंत्री वा जिले के प्रभारी मंत्री सभी का परिचय कर रहे थे तो उसी क्रम में जब परिचय लेते हुए वे स्वास्थ विभाग की तरफ़ मुखातिब हुए तो CMO की अनुपस्थिति पाकर वे भड़क गए।
उनकी जगह पर कार्यक्रम में पहुंचें डॉ अमीर को उन्होंने फटकार लगाते हुए पूंछा की CMO क्या छुट्टी पर हैं उनके ना आने का कारण क्या हैं इसपर भी डॉ अमीर कुछ स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे सकें इसके बाद मंत्री जी ने जिला अधिकारी से कहा कि क्यों फालतू लोगों को बुला लेते हैं आप जब उनकी दिलचस्पी ही नहीं है। इस सबके बीच मीडिया भी वहां मौजूद थी और सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका था।
इतना सब कुछ होते हुए आनन फानन में सूचना अधिकारी मीडिया ते पास आए और कहने लगे की आप बाहर चलिए जब मीडिया ने उनसे पूछा की इस तरह का बरताव क्यों किया जा रहा है तो उन्होंने कुछ बताने से मना किया और जबरन मीडिया टीम को बाहर कर दिया गया और कहा गया की प्रेस वार्ता बाद में होगी, अफ़सोस तो इस बात का हैं ये सब घटना क्रम माननीय मंत्री आशीष पटेल वा समस्त अधिकारियो के सामने हों रहा था लेकीन किसी ने ये कहना मुनासिब नहीं समझा की मिडिया के साथ इस तरह से बरताव ना किया जाए और अपमानित करते हुए मेरी टीम को बाहर निकाल दिया गया !
सुलतानपुर से सन्तोष पाण्डेय की रिपोर्ट

