पटना में रविवार को पार्किग को लेकर विवाद खड़ा हो गया जिसमें दो पक्षों के बीच जबरदस्त बहस जी के बाद नौबत यहां तक आ गई कि गोली भी चल पड़ी, 50 राउंड गोलियों की फायर की गईं जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई। फायरिंग में और 4 लोगों को गोली भी लगी, घटना के बाद वहां गुस्साए लोगों ने वहां आग लगा दी जिसके बाद गाडियां धू-धूकर जलने लगीं। घटना दोपहर से लेकर रात तक चली।
शुरूआत में तो पुलिस लोगों पर काबू नहीं बना पा रही थी, हालात इतने बेकाबू थे कि कई थानों की पुलिस को भी बुलवाना पड़ा, गुस्साए लोगों ने जिस पार्किग स्थान को आग लगाई वो एक मैरिज हॉल का पार्किग ऐरिया था, आक्रोशित लोगों ने मैरिज हॉल तक को आग लगा डाली। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
बता दें पटना में ये घटना जेठूली जगह पर हुई, हिंसा के मामले में पुलिस ने मैरिज हॉल के मालिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद की ये आग सोमवार को भी थमती हुई नजर नहीं आ रही है गुस्साए लोगों ने बच्चा रॉय के गोदाम में आग लगा दी।
जहां रविवार को पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग हुई तब तब राजधानी में डीजीपी क्राइम व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे। यह मीटिंग पटना में कानून व्यवस्था को लेकर रखी गई थी। माना जा रहा है कि ज्यादातर पुलिसकर्मी मीटिंग में मौजूद थे, ऐसे में हिंसा और तेजी से फैल गई। सवाल ये खड़ा होता है जब डीजीपी राजधानी में क्राइम को लेकर चर्चा कर रहे थे तब पटना में हुई घटना का उन्हें जब पता लगा तो मामला शांत करने के लिए इतनी देर कर दी गई कि विवाद तूल पकड़ ले गया।
पार्किंग जैसी छोटी बात पर इतना बवाल मचा कि 50 राउंड फायरिंग में गौतम कुमार (30) और रोशन राय (15) की मौत तक हो गई। फायरिंग में मारे गए गौतम कुमार के चाचा (संजीत कुमार) ने बताया कि वो लोग अपनी निजी पार्किंग से गाड़ी निकाल रहे थे। रास्ते में आरोपी पक्ष के लोगों की गाड़ी से गिट्टी उतारी जा रही थी। गाड़ी हटाने को कहा गया तो लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया।
पीड़ित परिवार के संजीत कुमार उर्फ टुनटुन यादव ने बताया कि रविवार को कार पार्किंग को लेकर जेठूली गांव के रमेश राय, सतीश राय, उमेश राय, बच्चा राय ने मिलकर गौतम कुमार पर जमकर गोलीबारी की। उमेश राय गुट के लोगों ने 50 राउंड से भी अधिक गोलीबारी की, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। परिजनों का कहना है कि फायरिंग में गौतम कुमार और रोशन राय की मौत हो चुकी है।
पटना एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि घटना का कारण पंचायत चुनाव के विवाद से चला रहा है। फायरिंग में इस मामले में गौतम कुमार (24) और रोशन कुमार (18), नारीक राय, नागेंद्र राय और चनारिकराय घायल हो गए जिनको नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में दूसरे पक्ष के सतीश कुमार, बलदेव सिंह, विजय कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार , आर्यन कुमार एवं अमनराज को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रण में है। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

