निक्की मर्डर केस में मामला(Nikki Murder Case) अब तूल पकड़ता जा रहा है पुलिस इस केस में रोज नए-नए खुलासे कर रही है। पुलिस ने इस बार खुलासा करते हुए बताया कि निक्की की हत्या में उसके परिवार के लोग भी शामिल थे। बेहद ही चालाक तरीके से पूरी प्लानिंग के साथ निक्की को साहिल की जिंदगी से दूर करने के लिए साहिल और पूरे परिवार ने निक्की को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने साहिल के पिता को गिरफ्तार किया है तो पता लगा इससे पहले भी उनपर एक मर्डर केस दर्ज हुआ था, 1997 में साहिल के पिता वीरेंद्र गहलोत पर हत्या का आरोप लगा था, और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। निचली अदालत ने वीरेंद्र को दोषी करार दिया था जिसके बाद वीरेंद्र ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, और हाई कोर्ट ने वीरेंद्र को बरी कर दिया था।
निक्की की प्यार की कहानी साल 2018 में शुरू हुई, और साल 2020 में दोनों ने नोएडा में आर्य समाज मंदिर में शादी की। पुलिस ने साहिल से जब पूछा कि तुम दोनों लिव इन रिलेशन में भी रहते तो पहले तो उसने इनकार कर दिया लेकिन पुलिस के हाथों में दोनों के फोटो भी मिल गए जिसके बाद साहिल ने लिव उन में रहने की बात को कबूल लिया।
उधर निक्की का परिवार इन सब बातों से बिल्कुल अंजान था लेकिन उसकी मौत के बाद पुलिस जबसे खुलासे कर रही है तो परिवार काफी ज्यादा हैरान हो रहा है साथ ही उन पर बेटी को खोने का गम भी उन्हें काफी बेहाल किए हुए है। पुलिस ने ये भी खुलासा किया है कि साहिल पहले से ही दूसरी शादी करने की फिराक में था, उसने सगाई तक कर ली थी लेकिन खेल जब बिगड़ा जब उसके दोस्त ने निक्की को साहिल की सगाई वाली फोटो भेज दी, जिसके बाद निक्की बुरी तरह से टूट गई और उसने साहिल को कई फोन लगाए लेकिन उसने एक कॉल का भी उत्तर नहीं दिया।
पुलिस ने ये खुलासा किया कि जब निक्की का फोन साहिल ने नहीं उठाया तो उसने उसे मैसेज कर के धमकी दी और कहा कि वेन्यू पर आकर वो सबके सामने आकर सारा सच बता देगी, इस पर साहिल घबरा गया और उसने निक्की को फोन करके कहा कि वो उससे मिलने आ रहा है और सब समझाएगा, साहिल ने निक्की की धमकी बारे में अपने पिता को बताया तो उन्होनें कहा वो निक्की के पास जाए और सारा मामला सुलझा दे लेकिन निक्की को अंदाजा तक नहीं था कि साहिल उसे ऐसे समझाएगा, वहीं पुलिस का कहना है कि साहिल के पिता को पहले से ये पता था कि साहिल ने निक्की को मौत के घाट उतार दिया है।

