आजकल लोग कम समय में ज्यादा घूमने और एक्सप्लोर करने के लिए टूर पर निकल पड़ते हैं लेकिन कई जगह लंबे जाम की वजह से सफर का मजा बेकार हो जाता है क्योंकि जाम की वजह से लोग थक जाते हैं और घूमने का मजा खराब हो जाता है, खासकर दिल्ली में तो ट्रैफिक की बड़ी समस्या है अगर एक बार जाम लग जाए बस फिर घंटो बरबाद लेकिन अब दिल्ली के लोगों की बल्ले बल्ले होने वाली है।
आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली वालों की कैसे बल्ले बल्ले होने वाली है दरअसल सूत्रों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority) इस वीक दिल्ली-आगरा हाईवे से मुंबई एक्सप्रेसवे तक 20 किलोमीटर ग्रीनफील्ड लिंक खोलेगा। इस लिंक से दिल्लीवालो की यात्रा पहले से काफी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
अगर आप दिल्ली से जयपुर घूमने या जरूरी मीटिंग के लिए जाना जाता हैं तो आप 4 घंटे में अब आसानी से पहुंचने की तैयारी कर लीजिए जी हां सुनकर हो गए ना आप भी शॉक लेकिन ये सच है आप सुबह 5 बजे उठें और 9 बजे जयपुर में नाश्ता कीजिए। आपको शायद इस बात पर यकीन नहीं हो रहा हो, लेकिन यह अब संभव होने जा रहा है। दरअसल दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों के जयपुर का सफर पहले से बेहद आसान और सुविधाजनक होने वाला है। इन इलाकों में रहने वाले लोग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के हाल ही में खुले सोहना-दौसा-लालसोट खंड से दिल्ली-आगरा राजमार्ग लेते हुए बल्लभगढ़ से जयपुर पहुंच सकेंगे।
एनएचएआई के एक अधिकारी ने कहा कि इस 20 किलोमीटर के हिस्से पर काम पूरा हो गया है और ट्रायल रन जारी है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को इस आसान लिंक जोड़ने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया।
5,063 करोड़ रुपये का किया गया इन्वेस्टमेंट
एनएचएआई ने इस प्रोजेक्ट के लिए 5,063 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट करते हुए मुंबई को स्मूथ कनेक्टिविटी देने के लिए डीएनडी फ्लाईवे से सोहना (59 किमी) तक लिंक शुरू किया है। विस्तार को तीन पैकेजों में बांटा गया है और इन सभी को अप्रैल 2024 तक पूरा करने के लिए निर्धारित किया गया है। दक्षिण दिल्ली में डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर तक 9 किमी का पहला पैकेज यमुना के किनारे छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर होगा, जो केवल एक्सप्रेसवे ट्रैफिक के लिए होगा। दूसरा पैकेज जैतपुर से बल्लभगढ़ (25 किमी) तक मौजूदा बायपास के माध्यम से एक्सप्रेसवे यातायात के लिए सिक्स-लेन सिग्नल-मुक्त स्ट्रेच बनाया जा रहा है। स्थानीय यातायात के लिए एनएचएआई दोनों तरफ तीन-तीन लेन की सर्विस रोड बना रहा है। तीसरा पैकेज इस सप्ताह खुलने वाला है।
पब्लिक के लिए खोला जाएगा ये रास्ता
एनएचएआई के एक अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में इस रास्ते को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे के लिए एक और लिंक प्रदान करेगा। यह लिंक मानेसर और नीमराना के लिए यात्रा के समय को भी कम करेगा। हालांकि शुरू में सोहना से मुंबई तक एक्सप्रेसवे की योजना बनाई गई थी, राजमार्ग मंत्रालय और एनएचएआई ने दिल्ली को देश की वित्तीय राजधानी से जोड़ने की योजना को संशोधित किया गया है। बाद में एक्सप्रेसवे से भी आगामी जेवर हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक और जोड़ा गया।

