उत्तर प्रदेश के विधानमंडल का बजट सत्र 2023 शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्षी विधायकों ने “राज्यपाल गो बैक” के नारे लगाएं। सपा का ये प्रदर्शन फिलहाल जारी है। सत्र से पहले सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है। अगर कोई तीथि महत्वपूर्ण लगती है तो हम शनिवार को भी चर्चा करने के बारे में सोचेंगे। हम इसे एक अच्छी बहस का मंच बनाए।
उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा। दूसरी ओर अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ये सरकार झूठी है जिसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे,आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है।

