उत्तर प्रदेश में दो दिन से सुबह कोहरे के अटैक देखने को मिल रहा है, यूपी के हापुड़ जिले में सोमवार की सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी इतनी कम रही कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे रोड पर कई वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक रही कि बाइक समेत कई वाहन टकरा गए जिसमें बाइक पर सवार पिता और पुत्र बुरी तरह से घायल हो गए, घायल पिता-पुत्र को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी इतनी कम थी कि एक के बाद एक गाड़िया आपस में टकरा गईं। सड़क दुर्घटना के बाद वाहनों की कतार लग गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में जिला अमरोहा के मंडी धनोरा के रहने वाले फारूख और उनका पुत्र फईम घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने सड़क से वाहनों को सही समय से हटवा दिया गया है। आवागमन पूरी तरह से सामान्य कर दिया गया है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि से 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

